IBN7 IBN7

गडकरी के दोबारा अध्यक्ष बनने पर भी लटकी तलवार

Posted on Oct 23, 2012 at 03:39pm IST

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी आरोपों के घेरे में क्या आए, अध्यक्ष के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल पर भी तलवार लटक गई है। सूत्रों के मुताबिक अगर गडकरी की कंपनी में घालमेल का मामला साबित होता दिखा तो उनका बना-बनाया खेल बिगड़ सकता है। इस पूरे खेल में संघ भी बैकफुट पर है जिसने गडकरी को अपनी पसंद की तौर पर आगे बढ़ाया है।

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद चैन की सांस ले रहे नितिन गडकरी को पूरा भरोसा था कि उनको अब लगातार दूसरी बार बीजेपी का अध्यक्ष बनने से कोई रोक नहीं सकता। लेकिन उनकी कंपनी में हुए घालमेल के सबूतों ने उनका सिरदर्द एक बार फिर बढ़ा दिया है। पार्टी ही नहीं संघ के अंदर भी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि ये मामला कितना उछलता है और गडकरी इनमें किस हद तक फंसे दिखते हैं। हालांकि कैमरे पर कोई भी इसे जाहिर होने देना नहीं चाहता।

गडकरी के दोबारा अध्यक्ष बनने पर भी लटकी तलवार

वैसे नितिन गडकरी के बने रहने में जिन्हें दिक्कत हो सकती है। उनमें पहला नाम नरेंद्र मोदी का है। मोदी कांग्रेस और यूपीए के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर गुजरात का चुनाव जीतना चाहते हैं। ऐसे में गडकरी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उनका खेल बिगाड़ सकता है। वैसे ही हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल भी वीरभद्र सिंह के खिलाफ राशन-पानी लेकर पीछे पड़े हैं। शिमला में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला और दिल्ली में अपने अध्यक्ष का बचाव साथ-साथ नहीं चल सकता। सूत्र बताते हैं कि मोदी को पीएम बनाने की सार्वजनिक तौर पर मांग उठा चुके पार्टी सांसद और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का गडकरी से इस्तीफा मांगना अकारण नहीं है।

भ्रष्टाचार का मामला तो सतह पर है लेकिन असली बात कुछ और है। बीजेपी के बड़े नेताओं को एक मौका मिल गया है कि वो भ्रष्टाचार को धुरी बनाकर गडकरी पर सीधा हमला करना चाहते हैं। गडकरी संघ के चहेते हैं और ऐसे नेताओं के पास एक अवसर है कि वो गडकरी के बहाने संघ की पसंद पर सवाल उठा सकें। लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज गडकरी को दूसरा कार्यकाल देने के पक्ष में नहीं थे लेकिन संघ के दबाव में उन्होंने हां कर दी थी। अब उनका केस मजबूत होगा और संघ का कमजोर। वैसे पार्टी औपचारिक तौर पर भ्रष्टाचार और गडकरी के दूसरे कार्यकाल को जोड़कर देखना नहीं चाहती। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन कहती हैं कि दोनों के बीच कोई कनेक्शन नहीं दिखता।

दरअसल संघ ने अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित प्रेस कान्फ्रेंस के पहले भी एक प्लान-बी तैयार कर लिया था। माना जा रहा है कि संघ के बड़े नेता सुरेश सोनी ने इस बारे में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बात भी की थी। संघ का मानना था कि अगर गडकरी के खिलाफ आरोप गंभीर हुए तो किसी और को कमान सौंपनी होगी। सुरेश सोनी ने सुषमा स्वराज से इस बाबत बात भी की थी लेकिन सुषमा इसके लिए तैयार नहीं थीं। संघ उन्हें तैयार करने और लोकसभा में उनकी जगह विपक्ष का नेता ढ़ूंढ़ने में लगा लेकिन इस बीच हुई अरविंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संघ को लगा कि आरोप इतने गंभीर नहीं हैं कि नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है और इसलिए गडकरी को मजबूत करने के इरादे से ही संघ ने सुषमा और जेटली दोनों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उतारा जिससे साफ संदेश जा सके कि गडकरी के पीछे पूरी पार्टी खड़ी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nitin gadkari, bjp, corruption, driver, Companies fake address, driver made director



पिछली खबर
गडकरी का ड्राइवर, मुनीम भी कंपनियों में डायरेक्टर!
अगली खबर
फर्जी पते पर बनी कंपनियों का गडकरी की कंपनी में निवेश!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7