IBN7 IBN7

कसाब की फांसी पर डटी होम मिनिस्ट्री, दया याचिका ठुकराई

Posted on Oct 23, 2012 at 05:20pm IST | Updated Oct 23, 2012 at 05:41pm IST

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने मुंबई हमले के गुनहगार आतंकी अजमल कसाब की दया याचिका को खारिज कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कसाब की फांसी माफ करने की याचिका को खारिज कर दिया है। कसाब ने राष्ट्रपति से फांसी ना दिए जाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन ने गृह मंत्रालय से उसकी राय मांगी थी।

अब गृह मंत्रालय के फैसले के बाद कसाब की फांसी का रास्ता और साफ हो गया है। मुम्बई आतंकवादी हमले के एकमात्र जिंदा पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी मौत की सजा की पुष्टि हो जाने के बाद राष्ट्रपति के पास दया की गुहार लगाई थी।

कसाब की फांसी पर डटी होम मिनिस्ट्री, दया याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने 29 अगस्त को कसाब की याचिका खारिज करते हुए साल 2008 के मुम्बई हमले के लिए उसकी मौत की सजा बरकरार रखी थी। कसाब ने अपनी याचिका में उसे दोषी ठहराए जाने के बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kasab, hanging, president, homeministry, petition



पिछली खबर
आईएम का सदस्य फसीह दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार
अगली खबर
किंगफिशर के ऑफर से हड़ताली कर्मियों में फूट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पीएम मनमोहन से बातचीत रही साकारात्मक: कच्छयांग

भारत दौरे पर आए चीन के प्रधानमंत्री ली कच्छयांग आज राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। 09:41 AM, May 20, 2013

डिनर पर मिले मनमोहन-चीनी PM, घुसपैठ का उठा मुद्दा

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग तीन दिन के भारत दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे। ली से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में हुए घुसपैठ पर चिंता जताई। 08:17 AM, May 20, 2013

चंडीगढ़:CBI अधिकारी ने छापे की खबर सिंगला से की लीक!

चंडीगढ़ में सीबीआई दफ्तर के प्रमुख महेश अग्रवाल पर रेलवे घूस कांड में छापेमारी की जानकारी पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला को लीक करने का आरोप लगा है। 07:37 AM, May 20, 2013

यूपी: धमाके के आरोपी की मौत में DIG सहित 42 पर FIR

घरवालों की अर्जी पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और पूर्व एडीजी बृजलाल समेत 42 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है। 07:12 AM, May 20, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013
IBN7