IBN7 IBN7

अब सिर्फ 10 हजार में कर आइए लंदन की सैर

  • moneycontrol.com
Posted on Oct 23, 2012 at 06:39pm IST

नई दिल्ली। घरेलू रूट पर हवाई किराए भले ही आसमान छू रहे हों लेकिन विदेशी रूट पर हवाई किराए बेहद लुभावने हो गए हैं। विदेश जाने वाले यात्रियों को अपनी ओर खींचने के लिए देसी-विदेशी एयरलाइंस एक से बढ़कर एक ऑफर ला रही हैं।

इसमें सबसे बड़ा दांव लगाया है जेट एयरवेज ने, जिसने मुंबई-लंदन रूट के लिए बेसिक किराए 10000 रुपये से भी कम कर दिए हैं। जेट एयरवेज के इस कदम से मुंबई-लंदन रूट पर एयरलाइंस के बीच फेयर वॉर सा छिड़ गया है।

जेट एयरवेज का ये ऑफर 29 अक्टूबर से शुरू होकर अगले 18 दिनों तक लागू रहेगा। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक जेट एयरवेज का ये कदम रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन की मुंबई-लंदन सर्विस दोबारा शुरू होने के मद्देनजर उठाया गया है।

अब सिर्फ 10 हजार में कर आइए लंदन की सैर
अगर अलग-अलग एयरलाइंस के किरायों की तुलना करें तो जेट एयरवेज का किराया टैक्स जोड़ने के बाद भी सबसे कम है। ब्रिटिश एयरवेज का मुंबई-लंदन रूट का रिटर्न किराया 62000 रुपये। जबकि एयर इंडिया का किराया है 52000 रुपये।

वर्जिन अटलांटिक से ट्रैवल करने पर आपको देने होंगे 49000 रुपये, जबकि जेट एयरवेज का किराया होगा 28000 रुपये से भी कम। माना जा रहा है कि एमिरेट्स और कतर एयरलाइंस भी इस रूट पर किरायों में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jet airways, mumbai-london, tour, cheap fare, management, discount



पिछली खबर
किंगफिशर के ऑफर से हड़ताली कर्मियों में फूट
अगली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- मंगलवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पहाड़ से आया फोन, अब कभी नहीं लौटेंगे जाने वाले!

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7