IBN7 IBN7

तीन साल में लाखों से करोड़ों में पहुंची वीरभद्र की कमाई

Posted on Oct 23, 2012 at 07:06pm IST | Updated Oct 23, 2012 at 07:56pm IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चुनावी जंग में कांग्रेस का चेहरा कहे जाने वाले पूर्व इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। विपक्ष पहले ही उन पर इस्पात कंपनियों से रिश्वत लेने के आरोप लगा चुका है। वीरभद्र पर आरोप लग रहे हैं कि साल 2009 से 2012 के बीच खेती से होने वाली उनकी कमाई में बेतहाशा इजाफा हुआ।

आईबीएन7 के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक वीरभद्र सिंह ने 2009-10 में जो आयकर रिटर्न दाखिल किया, उसमें खेती से हुई कमाई 7 लाख 34 हजार बताई गई। 2010-11 में उन्होंने खेती से हुई कमाई 15 लाख रुपए और 2011-12 में 25 लाख बताई। फिर अचानक 2 मार्च 2012 को उन्होंने इन तीनों सालों के लिए दोबारा आयकर रिटर्न दाखिल किया। इसके मुताबिक खेती से हुई कमाई साल 2009-10 में 7 लाख की जगह दो करोड़ 21 लाख से ज्यादा हो गई। 2010-11 की कमाई 15 लाख से बढ़कर दो करोड़ अस्सी लाख से ज्यादा हो गई। इसी तरह साल 2011-12 की कमाई 25 लाख से बढ़कर एक करोड़ 55 लाख रुपए हो गई।

तीन साल में लाखों से करोड़ों में पहुंची वीरभद्र की कमाई

दरअसल वीरभद्र सिंह ने आनंद चौहान नाम के एक शख्स के साथ 15 जून 2008 को एक सहमति पत्र तैयार किया था। इसके मुताबिक आनंद चौहान को वीरभद्र सिंह के सेव के बागों को संभालना था और उससे होने वाली कमाई एलआईसी और सरकारी कंपनियों में निवेश करना था। 24 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच आनंद चौहान ने करीब पांच करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में जमा कराए और इसी दौरान उसने वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपए एलआईसी में निवेश किए। यहां एक और सवाल खड़ा होता है कि इसी तरह का एक और सहमति पत्र वीरभद्र सिंह ने 17 जून 2008 को बिशंभर दास नाम के एक शख्स के साथ भी तैयार किया था। सवाल ये उठता है कि एक ही काम के लिए दो सहमति पत्र कैसे और क्यों तैयार किए गए।




वीरभद्र सिंह पर पहले भी आरोप लगाने वाले अरविंद केजरीवाल की टीम का कहना है कि ये सीधा सीधा भ्रष्टाचार का मामला है। उधर, विपक्ष इसे सीधे-सीधे रिश्वतखोरी का मामला बता रहा है। उसका आरोप है कि इस्पात इंडस्ट्रीज नाम की एक कंपनी से मिली रिश्वत से वीरभद्र सिंह ने ये कमाई की है। दरअसल एक दिसंबर 2010 को आयकर विभाग ने इस्पात इंडस्ट्रीज पर छापा मारा था। उस दौरान मिले दस्तावेज में साफ लिखा था कि साल 2009 और 2010 के दौरान कंपनी ने वीबीएस नाम के व्यक्ति को करीब ढाई करोड़ रुपए नकद भुगतान किया था।

विपक्ष के मुताबिक वीबीएस कोई और नहीं, बल्कि वीरभद्र सिंह हैं, जिन्हें रिश्वत के रूप में ये रकम दी गई। इसी को उन्होंने अपने रिवाइज्ड आयकर रिटर्न में खेती की कमाई दिखाया है। हालांकि वीरभद्र सिंह का कहना है कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। विधानसभा चुनाव में मेरी बदनामी की कोशिश में लगे विपक्ष को मैं बताना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता ही मेरा भविष्य तय करेगी। जनता को सच पता है और आयकर विभाग भी जो जांच करना चाहता है, कर सकता है। चुनावों के बाद मैं उन सभी लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्यवाही करूंगा, जो इस दुष्प्रचार में शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को शर्मनाक करार देते हुए बीजेपी ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने इसी बहाने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब उन्हें हिमाचल आकर भ्रष्टाचार पर भाषण नहीं देना चाहिए। वहीं, कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का बचाव करते हुए आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: himachal pradesh election 2012, veerbhadra singh, farming



पिछली खबर
फर्जी पते पर बनी कंपनियों का गडकरी की कंपनी में निवेश!
अगली खबर
देखें: मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ एक दिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7