हमीरपुर। हिमाचल की खूबसूरत वादियां चुनावी गरमी से तपनी शुरु हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस पूरे जोशो खरोश के साथ प्रचार में जुटी हैं। वोट की इस जंग में बीजेपी के सेनापति हैं मौजूदा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में धूमल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। पार्टी उन्हें अगले मुख्यमोंत्री के तौर पर पेश भी कर रही है। लिहाजा उन्हें अपनी सीट से ज्यादा दूसरे उमीदवारों के प्रचार में ज्यादा मशरूफ रहना पड़ता है।
फिलहाल धूमल हमीरपुर के सरकाघाट में बीजेपी उम्मीदवार कर्नल इंदर सिंह ठाकुर का प्रचार करने आए हैं। धूमल को सुनने के लिए अच्छी खासी तादाद में लोग भी मौजूद हैं। धूमल पांच सालों के अपने काम का हवाला देते हुए लोगों से वोट मांगते हैं।

चुनावी माहौल में वैसे भी उपलब्धियां से ज्यादा आरोप सुर्खियां बटोरते हैं। लिहाज़ा सीडी कांड और स्टील घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, धूमल का मनपसंद निशाना हैं। जिनके बहाने वो प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर भी हमले करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो देखें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: himachal pradesh election 2012, prem kuma dhoomal, bjp, chiefminister








कमेंट्स
0