26 अक्तूबर का राशिफल
ज्योतिषी-पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

वृषः आर्थिक प्रयासों में गतिशीलता आएगी। विद्यार्थी सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर मनोनुकूलता बनी रहेगी। निजी जीवन में सामान्यता रहेगी। फेस्टिव सीजन का लाभ उठाने पर जोर देंगे। दिन शुभ।
मिथुनः पारिवारिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। साथी और सहयोगी हितकर रहेंगे। भाग्य का समर्थन बना रह सकता है। बंधुओं के सहयोग से कारोबार बेहतर होगा। अच्छे समय का लाभ लें।
कर्कः शाम होने तक बाधाएं कम होने लगेंगी। सरकारी कार्य में हड़बड़ी न करें। इनमें गतिशीलता आने में समय लग सकता है। विरोधी शांत बने रहेंगे। तार्किक व्यवहार से शुभकारक परिस्थितियों की रचना में मदद मिलेगी।
सिंहः महत्वपूर्ण कार्यों को लंच टाइम से पहले पूरा कर लें। शाम का इंतजार बाधा बढ़ा सकता है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। आंशिक बाधाओं के बावजूद समय शुभकारक बना रहेगा। दिन सामान्य।
कन्याः करियर और कारोबारी जिम्मेदारियों को घर तक ले जाने की गलती न करें। शाम को साथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। दिन की शुभता उत्तरोत्तर बढ़ाते क्रम में रहेगी। दिन सामान्य से शुभ।
तुलाः तार्किक गतिविधियों को समय पूर्व हल कर लेने पर जोर दें। टालने से कार्य पैंडिंग रह सकता है। मित्रों के मजाक को दिल से न लगाएं। दिन औसत से कम शुभकारक है। धनलाभ बना रहेगा।
वृश्चिकः सक्रिय व्यवहार से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यक्तित्व में सुधार आएगा। पारिवारिक मामलों में चुप रहें। दिन औसत फलकारक है। गंभीर विषयों में शाम को रुचि ले सकते हैं।
धनुः भाग्य से जुड़े कार्यों को शाम होने से पहले पूरा कर लें। लंच टाइम तक समय अधिक शुभकारक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सबकी राय को तवज्जो दें। दिन सामान्य बना रहेगा। करियर में शुभता रहेगी।
मकरः कारोबारी अपनी आय के बारे में अन्य से चर्चा न करें। खान पान बेहतर बना रहेगा। नेटवर्क बढ़ाने में रुचि ले सकते हैं। दिन शुभकारक बना रहेगा। सूचनाओं का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक बाधाएं कम होंगी।
कुंभः साम्यता और सौम्यता बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्चता की ओर अग्रसर रहेगा। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। भव्य आयोजन और पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दिन शुभकारक बना रहेगा।
मीनः आने वाले शुभ समय की तैयारी करें। शाम तक स्थिति और बेहतर होगी। मन-मस्तिष्क श्रेष्ठता की सोच रखेगा। ऊर्जा का संचार बढ़ा हुआ रहेगा। भाग्य प्रबल रहेगा। करियर में सहजता रहेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Astro, Aap Ka Bhavishya, Aap ki Kismat, Dainik Rashifal, Daily Prediction








कमेंट्स
0