IBN7 IBN7

वाड्रा की लैंड डील को 'क्लीन चिट', खेमका ने उठाए सवाल

Posted on Oct 26, 2012 at 09:05am IST | Updated Oct 26, 2012 at 07:29pm IST

चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील मामले में की गई जांच में हरियाणा के डिप्टी कमिश्नर को किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है। ये दावा एनसीआर एरिया के गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के डीसी की ओर से जांच रिपोर्ट में दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन जिलों में खरीदी गई जमीनों में सभी में वाड्रा ने स्टाम्प ड्यूटी की पूरी पेमेंट की है। कुल मिलाकर चारों जिलों के डीसी की रिपोर्ट वाड्रा को क्लीन चिट दे रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक डीसी ने अपनी रिपोर्ट में वाड्रा की कंपनियों द्वारा तयशुदा से ज्यादा स्टाम्प ड्यूटी के भुगतान की बात तो कही है, लेकिन वाड्रा से अधिक स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान क्यों किया। इसकी वजह चारों जिलों के डीसी की रिपोर्ट में नहीं बताई गई है।

वाड्रा की लैंड डील को 'क्लीन चिट', खेमका ने उठाए सवाल

जांच के बाद चार डिप्टी कमिश्नर के पैनल में वाड्रा को पूरी तरह से क्लीन चिट दी है। बीते 12 अक्टूबर को आईएएस अफसर अशोक खेमका के आदेश के बाद चार डिप्टी कमिश्नरों को मामले की जांच सौंपी गई थी।




इंडिया अंगेस्ट करप्शन एक्टिविस्ट अरविंद केजरीवाल ने इस नतीजे को अपेक्षित बताते हुए जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हरियाणा के अफसरों ने वाड्रा को क्लीन चिट दी है, वह अपेक्षित था। देश को हैरानी तब होती जब नतीजा इसके उलट आता। केजरीवाल ने अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही नाव पर सवार हैं।

अब कांग्रेस गडकरी के और बीजेपी वाड्रा के बचाव में उतर आएगी। कांग्रेस-बीजेपी भाई भाई जैसे जुमले का प्रयोग करते हुए ट्वीट किया कि आईटी एक्ट के अंदर आप रेड (सेक्शन 132) या सर्वे (सेक्शन 133ए) या जांच (सेक्शन 143) कर सकते हैं, आखिर सरकार कर क्या रही है?

वहीं, वाड्रा-डीएलएफ डील को रद्द करने वाले आईएएस अफसर अशोक खेमका भी रिपोर्ट से इतर अपनी बात करते दिखाई दिए। खेमका ने कहा कि लैंड डील के म्यूटेशन को रद्द किए जाने वाले उनके फैसले पर तुरंत अमल होना चाहिए। यदि इस मामले में कोई पक्ष असंतुष्ट हो तो वह कोर्ट का रुख कर सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: robert vadra, haryana, dlf, ashok khemka, ias officer, congress, land deal, arvind kejriwal



पिछली खबर
गडकरी की कंपनी के खिलाफ हो सकती है ईडी की जांच
अगली खबर
पार्टी ने नहीं दिया मुझे सफाई का मौका: येदयुरप्पा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013
IBN7