IBN7 IBN7

बकरीद पर अफगानिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 32 मरे

Posted on Oct 26, 2012 at 03:11pm IST | Updated Oct 26, 2012 at 03:13pm IST

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के फारयाब प्रांत की राजधानी मेमाना में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हुए। शुक्रवार को दुनियाभर में ईद-उल-जुहा का पर्व मनाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय गवर्नर अब्दुल सत्तार बरिज के सहायक के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे मेमाना की एक मस्जिद से जब लोग ईद-उल-जुहा की नमाज में शामिल होने के बाद बाहर निकल रहे थे तभी आत्मघाती हमलावर ने वहां विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हो गए।

बकरीद पर अफगानिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 32 मरे

उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायलों की संख्या अधिक होने के कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गम्भीर रूप से घायलों को पड़ोसी बल्ख प्रांत भेजा गया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kabul, afghanistan, blast, mosque blast in afghanistan



पिछली खबर
रूसी दूतावास की चारदीवारी फांदने वाला गिरफ्तार
अगली खबर
यूएस में भारतीय मूल की 10 महीने की बच्ची की हत्या

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

चीन में घाटी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत

पश्चिमोत्तर चीन में मंगलवार को एक पर्यटन बस के एक घाटी में गिर जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 23:42 PM, Jun 18, 2013

इराक में आत्मघाती हमले में 15 की मौत, 30 घायल

इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। 17:22 PM, Jun 18, 2013

सऊदी अरब का हज यात्रा स्थगित करने का अनुरोध

सऊदी अरब ने मक्का की विशाल मस्जिद में चल रहे विस्तार के काम के मद्देनजर विदेशी हज यात्रियों से इस साल उनकी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया है। 10:54 AM, Jun 17, 2013

चीन: दुर्घटना में लापता हुए 5 बच्चों के शव मिले

चीन के फुजिआन प्रांत में हफ्तेभर पहले एक बस के नदी में गिर जाने की दुर्घटना में लापता हुए पांच बच्चे रविवार को मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 10:31 AM, Jun 17, 2013

इराक: श्रंखलाबद्ध कार विस्फोट में 30 लोगों की मौत

इराक के अलग-अलग शहरों में हुए श्रंखलाबद्ध कार विस्फोटों में 30 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी के मुताबिक यह जानकारी पुलिस और डॉक्टरों ने रविवार को दी। 09:55 AM, Jun 17, 2013

पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पिछले एक हफ्ते से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 09:34 AM, Jun 17, 2013

पाक के क्वेटा में छात्राओं पर आतंकी हमला, 11 की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकियों ने महिला यूनिवर्सिटी की बस को बम से उड़ा दिया। इस हमले में 11 छात्राओं की मौत हो गई जबकि 22 जख्मी हो गईं। ये हमला सरदार बहादुर खान महिला यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर हुआ। 17:12 PM, Jun 15, 2013

नवाज शरीफ ने मंत्रियों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संघीय मंत्रियों, सांसदों और अन्य अधिकारियों की अनावश्यक विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी है। 16:29 PM, Jun 14, 2013

82 साल के मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक तीसरी बार लेंगे तलाक

पूरी दुनिया में मीडिया मुगल के नाम से मशहूर 82 साल के रूपर्ट मर्डोक पत्नी वेंडी डेंग से तलाक लेने जा रहे हैं। मर्डोक ने वेंडी के साथ 1999 में शादी की थी। 14:32 PM, Jun 14, 2013
Photogallery
उड़ने वाली साइकिल
12:44 PM, Jun 14, 2013
IBN7