IBN7 IBN7

भज्जी हुए बी ग्रेड, अश्विन-रैना की हुई तरक्की

Posted on Oct 26, 2012 at 03:39pm IST

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अगले साल के लिए अपने क्रिकेटरों की ग्रेडिंग लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा झटका हरभजन सिंह को लगा है। उनकी ग्रेड ए से घटाकर बी कर दिया गया है जबकि कुछ क्रिकेटरों के ग्रेड को बढ़ाया गया है। इनमें सुरेश रैना और आर अश्विन शामिल हैं जिन्हें ए ग्रेड में डाला गया है।

ज्ञातव्य है कि बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड ए, बी और सी में क्रमशः सालाना एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जाता है। अश्विन के अलावा पिछले दो सीजन से नजरअंदाज इरफान पठान को ग्रेड बी में शामिल किया गया है। ईशांत शर्मा को ग्रेड ए से हटाकर ग्रेड बी और प्रवीण कुमार और रवींद्र जडेजा को ग्रेड बी से हटाकर सी में शामिल किया गया है।

भज्जी हुए बी ग्रेड, अश्विन-रैना की हुई तरक्की

एक करोड़ के ग्रेड ए में अब सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, जहीर खान,

वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली और आर अश्विन शामिल हैं। 50 लाख के ग्रेड बी में हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, इरफान पठान, उमेश यादव शामिल हैं।

25 लाख के ग्रेड सी में रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, विनय कुमार, मुनाफ पटेल, अभिमन्यु मिथुन, मुरली विजय, शिखर धवन, रिद्धिमान शाह, पार्थिव पटेल, मनोज तिवारी, एस बद्रीनाथ, पीयूष चावला, दिनेश कार्तिक, राहुल शर्मा, वरुण एरोन, अभिनव मुकुंद, अशोक डिंडा, यूसुफ पठान, प्रवीण कुमार, एल बालाजी शामिल हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, bcci, grading list, harbhajan singh, suresh raina



पिछली खबर
क्रिकेट की लोकप्रियता भुनाकर 'साम्राज्य' बढ़ाएगा सन TV
अगली खबर
ललित मोदी का आरोप, तोहफे में दे दी गई डेक्कन चार्जर्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सेमीफाइनल में धोनी सेना को करनी होगी श्रीलंका पर फतह

दूसरे सेमीफाइनल में जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना मैदान पर गुरुवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में विपक्षी टीम को फतह करना होगा। 14:05 PM, Jun 19, 2013

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013
IBN7