लखनऊ। कभी महिला वेश धरकर ‘दूसरी राधा’ का स्वांग रचाने वाले भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व पदाधिकारी (आईजी) डीके. पांडा अब खुद को भगवान कृष्ण का दूसरा रूप ‘मोहन’ बता रहे हैं।
अपनी पत्नी वीणा पांडा द्वारा दायर गुजारा भत्ता संबंधी मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार को जब पांडा अदालत पहुंचे, तो उन्होंने रूप महिला का ही धर रखा था। सिर पर दुपट्टा, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और होठों पर लाली लगाए पांडा को अदालत परिसर में ही नाचते और गाते देखा गया।
शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब पांडा ने कहा कि मैं भगवान कृष्ण का अवतार मोहन हूं। ‘दूसरी राधा’ के रूप में महिला वेश धारण करने वाले पांडा जाहिर तौर पर 'मोहन' के रूप में अब पुरुष होने का दावा कर रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि उनकी संपत्ति का कितना हिस्सा वीणा के नाम हुआ है? तब उन्होंने कहा कि सारी संपत्ति के स्वामी कृष्ण हैं, मैं नहीं। यह तो कृष्ण पर ही निर्भर करता है कि वह किसे कितना देते हैं।








कमेंट्स
4