IBN7 IBN7

मनमोहन की नई टीम को शक्ल देने में राहुल का असर नहीं!

Posted on Oct 28, 2012 at 09:34pm IST | Updated Oct 28, 2012 at 09:52pm IST

नई दिल्ली। यूपीए-2 सरकार में मंत्रिमंडल के आखिरी फेलबदल में मनमोहन सिंह ने युवा चेहरों के बजाय अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है। मनमोहन सिंह की नई टीम को शक्ल देने में राहुल गांधी की भूमिका की चाहे जितनी चर्चा हुई हो, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। फेरबदल में जिन युवाओं को मौका मिला है उसके पीछे उनका प्रदर्शन माना जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी इन चेहरों को सामने रख कर 2014 में केंद्र की सत्ता के लिए हैट्रिक की कोशिश करेगी। लेकिन सवाल ये उठता है कि मनमोहन की इस टीम में राहुल ब्रिग्रेड के कितने योद्धा हैं। कुछेक चेहरों को छोड़ दे तो टीम राहुल को मंत्रिमंडल विस्तार से निराशा ही हाथ लगी है। मसलन राहुल की करीबी मीनाक्षी नटराजन के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी, पर पहली बार लोकसभा पहुंचीं मीनाक्षी, मनमोहन की नई टीम में फिट नहीं हो पाईं। तमिलनाडु के कद्दावर नेता वाइको को धूल चटाने वाले मानिक टैगोर भी मंत्री बनने से चूक गए। मिलिंद देवड़ा को भी तरक्की नहीं मिली। जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह राज्य मंत्री थे और राज्य मंत्री ही रह गए।

मनमोहन की नई टीम को शक्ल देने में राहुल का असर नहीं!

ऐसे में सवाल ये उठता है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार पर राहुल गांधी की कितनी छाप है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यमंत्री से तरक्की देकर उर्जा जैसे अहम मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सचिन पायलट और जितेन्द्र सिंह को भी तरक्की देकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पायलट को कॉरपोरेट अफेयर्स तो जितेंद्र सिंह को खेल और युवा मामलों का मंत्री बनाया गया है।




मनीष तिवारी को भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है लेकिन उसकी वजह राहुल नहीं, बल्कि बतौर प्रवक्ता पार्टी और सरकार के रुख को बेबाकी से रखने की उनकी काबिलियत है। अजय माकन को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, पर उसकी बड़ी वजह अगले साल दिल्ली होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव और खेल मंत्री के तौर पर उनका बेहतरीन और साफ सुथरा प्रदर्शन है।

इस फेरबदल की एक खास बात ये है कि युवा चेहरों को फ्री-हैंड दिया गया है, ताकि वे अपने काम से राहुल के एजेंडे को आगे ले जाए। राहुल को भी कई बार, खुद प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। लेकिन हर बार राहुल ने सरकार के बजाय संगठन को तरजीह की दलील के साथ उसे ठुकरा दिया है। ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि राहुल 2014 के पहले अपनी टीम को दुरुस्त कर लेना चाहते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: primeminister, manmohan singh, cabinet reshuffle, rahul gandhi



पिछली खबर
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए: आडवाणी
अगली खबर
जल संसाधन मंत्री बनने के बाद हरीश रावत से खास बातचीत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7