IBN7 IBN7

दिल्ली-एनसीआर में डेंगू मरीजों की संक्या 900 के पार

Posted on Oct 28, 2012 at 10:10pm IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यानी दिल्ली शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को डेंगू के 32 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एनसीआर में डेंगू के मरीजों की संख्या 900 को पार कर गई। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में डेंगू से दो मौतें होने की खबर मिली है।

गौरतलब है कि तापमान जैसे-जैसे घटता जा रहा है, मच्छर जनित यह रोग लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। राजधानी के तीनों नगर निगमों से मिले आधिकारिक ब्योरों में बताया गया है कि पिछले दो महीनों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में डेंगू के कम से कम 901 मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ मामले अन्य राज्यों से आए मरीजों के हैं।

दिल्ली-एनसीआर में डेंगू मरीजों की संक्या 900 के पार

डेंगू से दिल्ली निवासी दो मरीजों की मौत हुई है जबकि दो अन्य मौतें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मरीजों की हुई हैं। नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीया एक महिला की डेंगू से मौत हुई और गुड़गांव में इसी रोग से पीड़ित 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। दिल्ली के नगर निगमों ने दावा किया है कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए बेहतर उपाय किए जा रहे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi-ncr, dengue, dead, civic agency



पिछली खबर
'पति विकलांग है, ससुर जबरन संबंध बनाना चाहता है'
अगली खबर
दिल्ली में दिनदहाड़े चली गोलियां, एक मरा, 2 घायल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
पानी-पानी दिल्ली
20:42 PM, Jun 19, 2013
Photogallery
रीडर्स क्लिक
16:55 PM, Jun 19, 2013

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013
IBN7