IBN7 IBN7

केजरीवाल का चैलेंज, उनके जैसी हिम्मत दिखाए बीजेपी!

Posted on Oct 30, 2012 at 06:54pm IST

नई दिल्ली। बीजेपी और अरविंद केजरीवाल में ठन गई है। केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती दी है कि उनके एनजीओ को मिलने वाले चंदे की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीजेपी भी इसी तरह उन लोगों के नाम सार्वजनिक करने की हिम्मत दिखाए जिनसे वो चंदा लेती है। अरविंद ने ये जवाब बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश में छपे संपादकीय पर दिया है। इसमें अरविंद को अन्ना का विश्वासघाती बताते हुए उनके एनजीओ को मिलने वाले चंदे पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

कांग्रेस शुरू से आरोप लगाती रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथी बीजेपी की बी टीम है लेकिन जब से अरविंद ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर किसानों की जमीन हथियाने का आरोप लगाया है और बीजेपी-कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताना शुरू किया है, बीजेपी ने भी उन पर हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को अरविंद ने उनके एनजीओ की फंडिंग पर सवाल उठाने के लिए बीजेपी को खरी-खोटी सुनाईं।

केजरीवाल का चैलेंज, उनके जैसी हिम्मत दिखाए बीजेपी!

अरविंद के मुताबिक उन्होंने अपने एनजीओ को मिले चंदे की एक-एक जानकारी वेबसाइट पर डाल दी है। अगर बीजेपी में हिम्मत है तो वो भी पार्टी को मिले चंदे और चंदा देने वालों की जानकारी सार्वजनिक करे। दरअसल, बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश के ताजा अंक के संपादकीय में अरविंद को अन्ना का विश्वासघाती करार देते हुए आरोप लगाया गया है कि अरविंद के आंदोलन के पीछे विदेशी पैसा है।

कमल संदेश के संपादकीय के मुताबिक केजरीवाल का खेल करेंसी का हो सकता है। अब जानना यह है कि यह करेंसी भारत की है या फिर भारत को कमजोर करने वाली शक्तियों की। 'सुपारी' किसने दी है यह पता तो डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को लगाना ही चाहिए। केजरीवाल वैसे निकले जैसे सौ- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। अरे, जो अन्ना का नहीं वह देश का क्या होगा। विदेशी धन से देशी लोकतंत्र का गड्ढा खोदने में लगे केजरीवाल शायद ये भूल गए कि भारत के जन गण मन की आत्मा की लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था है। केजरीवाल हैं क्या। क्या उनके बारे में लोगों को नहीं मालूम कि वह है अन्ना आंदोलन का 'ब्लैक मेलर' या यूं कहें कि अन्ना के साथ विश्वासघात करने वाला। संगीन आरोपों और साजिशों के ढेर पर बैठकर विदेशी धन से स्वदेशी भावना की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।

आमतौर पर कमल संदेश में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होता। लेकिन लगता है कि संघप्रिय गडकरी के बचाव में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अरविंद पर आक्रमण इसी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, बीजेपी को शिकायत है कि अरविंद केजरीवाल उसके हाथ से भ्रष्टाचार का मुद्दा छीनने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं,वे भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस को एक ही खेमे में रख रहे हैं। यही हाल रहा तो चुनाव में कांग्रेस से नाराजगी का फायदा बीजेपी को मिलना मुश्किल होगा। दिल्ली में चुनाव लड़ने की घोषणा करके भी अरविंद ने बीजेपी से राजनीतिक दुश्मनी मोल ले ली है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal, bjp, kamal sandesh, iac. nitin gadkari



पिछली खबर
'खुर्शीद के ट्रस्ट मामले में चैनल ढाई माह में प्रूफ सौंपे'
अगली खबर
गुजरात में बीजेपी को मिल सकते हैं पहले से ज्यादा वोट!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013

आडवाणी के इस्तीफे से बीजेपी में भूचाल, सब हक्के-बक्के

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफे दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में भूचाल सा आ गया है। पार्टी नेताओं के कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। 14:48 PM, Jun 10, 2013

जयललिता ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई, कहा- मोदी अच्छे दोस्त

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने 2014 के आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष चुने जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आज बधाई दी। 12:40 PM, Jun 10, 2013

'बीमार' आडवाणी हुए स्वस्थ, राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी को 2014 की चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाने के बाद दिल्ली लौटने पर राजनाथ सिंह आज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे। 12:33 PM, Jun 10, 2013
IBN7