IBN7 IBN7

गुजरात में बीजेपी को मिल सकते हैं पहले से ज्यादा वोट!

Posted on Oct 30, 2012 at 07:09pm IST | Updated Oct 31, 2012 at 02:52pm IST

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली की दावेदारी गुजरात के रास्ते होकर आती है। ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं। सवाल ये है कि क्या गुजरात की जनता मोदी को फिर अपना आशीर्वाद देगी या फिर कांग्रेस और केशुभाई नरेंद्र मोदी के सपनों को चकनाचूर कर देंगे। IBN7 और द वीक के लिए CSDS का सर्वे कहता है कि गुजरात में नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है।

गुजरात चुनाव से पहले IBN7 और द वीक के लिए CSDS ने 60 विधानसभा के 240 मतदान केंद्रों पर 3658 मतदाताओं की रायशुमारी की। 13 से 20 अक्टूबर के बीच हुए सर्वे में हिंदू, मुस्लिम, अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को शामिल किया गया। जो नतीजे आए वो नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक चुनाव में बीजेपी को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

गुजरात में बीजेपी को मिल सकते हैं पहले से ज्यादा वोट!

पिछली दफा के मुकाबले बीजेपी को एक फीसदी वोटों का फायदा हो सकता है। केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी को 3 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है लेकिन खास बात ये है कि केशुभाई मोदी से ज्यादा कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाते नजर आ रहे हैं। 2 फीसदी वोटों के नुकसान के साथ कांग्रेस को 36 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जबकि अन्य के आते में 11 फीसदी वोट जाने की उम्मीद है।




सर्वे में शामिल 52 फीसदी लोगों ने माना कि गुजरात में बीजेपी को एक और मौका मिलना चाहिए जबकि 30 फीसदी ने इसके विपरीत राय दी। 49 फीसदी लोगों की राय है कि नरेंद्र मोदी को ही फिर मुख्यमंत्री बनना चाहिए। मुख्यमंत्री पद की रेस में बाकी नाम काफी पीछे नजर आए। सिर्फ 8 फीसदी केशुभाई पटेल को, 6 फीसदी शंकर सिंह बाघेला को और 4 प्रतिशत शक्ति सिंह गोहिल को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

खास बात ये है कि मुसलमानों की नजर में मोदी की छवि सुधरी है। 2009 में हुए सर्वे में जहां 14 फीसदी लोगों ने मोदी को पसंद किया था, वहीं ताजा सर्वे में इनकी संख्या बढ़कर 26 प्रतिशत पर पहुंच गई लेकिन जब मुस्लिमों मतदाताओं से पूछा गया कि क्या मोदी को 2002 के दंगों के लिए माफी मांगनी चाहिए, तो 55 फीसदी ने कहा-हां। 44 फीसदी हिंदू वोटर भी मानते हैं कि मोदी को माफी मांगनी चाहिए। 51 प्रतिशत मुस्लिम और 42 फीसदी हिंदू मोदी की सदभावना यात्रा को राजनीतिक स्टंट मानते हैं।

सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और सिंचाई जैसे विकास से जुड़े मुद्दों पर सर्वे में शामिल लोगों ने मोदी को क्रेडिट दिया लेकिन 38 फीसदी लोगों के मुताबिक गुजरात में रोजगार के मौके कम हुए हैं और 35 फीसदी का कहना है कि राज्य में किसानों की हालत बीते सालों में बदतर हुई है। 19 फीसदी लोगों ने किसानों की समस्या को बड़ा चुनावी मुद्दा बताया हालांकि सर्वे में 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। बढ़ती कीमतों के मोर्चे पर 14 फीसदी लोगों ने मोदी को जिम्मेदार ठहराया। 27 प्रतिशत ने केंद्र सरकार पर उंगली उठाई तो 39 फीसदी ने कहा कि महंगाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gujrat election 2012, bjp, congress, narendra modi, pre poll survey



पिछली खबर
केजरीवाल का चैलेंज, उनके जैसी हिम्मत दिखाए बीजेपी!
अगली खबर
अनचाहे एसएमएस और कॉल से सिब्बल हैं परेशान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013
IBN7