नई दिल्ली। अवांछित कॉल और एसएमएस आने से आप ही नहीं संचार और सूचना प्रौद्यागिकी मंत्री कपिल सिब्बल भी परेशान हैं।
सिब्बल ने एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मोबाइल पर अवांछित कॉल और एसएमएस आने से उन्हें भी परेशानी हो रही है। हर दो मिनट में उन्हें ऐसा एसएमएस मिल जाता है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष से बात हुई है। ट्राई अवांछित कॉल और एसएमएस के मुद्दे को देख रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि इन पर रोक लगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: sms, call, unlike, kapil sibal, hungry, tri








कमेंट्स
0