नई दिल्ली। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ट्वीट करना एक युवा उद्योगपति को भारी पड़ गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवा उद्योघपति ने ट्वीट किया था कि कार्ती के पास रॉबर्ट वाड्रा से ज्यादा दौलत है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एस रवि पुडुचेरी की एक फैक्ट्री का मालिक है। रवि ने एक दिन पहले ट्वीट कि था कि चिदंबरम के बेटे कार्ती के पास रॉबर्ट वाड्रा से ज्यादा दौलत है। वो एक तमिल होने के नाते इस बात से शर्मिंदा है कि उन्होंने चिदंबरम को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा। रवि के ये दोनों ट्वीट वित्त मंत्री के बेटे को नागवार गुजरे और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद सीआईडी की स्थानीय अपराध शाखा ने रवि को गरिफ्तार कर लिया। कार्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि रवि पिछले साल भी तीन बार उनके खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट कर चुका है। गौरतलब है कि रवि को इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी लेकिन जज ने रिमांड देने से मना कर दिया। रवि को जमानत देते हुए रिहा करने का आदेश दे दिया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: karti chidambram, p chidambram, twitter, industrialist, police








कमेंट्स
0