IBN7 IBN7

तालियों के लिए महिला सम्मान की बातें करते नेता!

Posted on Nov 01, 2012 at 09:13pm IST | Updated Nov 02, 2012 at 01:29pm IST

नई दिल्ली। राजनीतिक भाषा में क्या कोई लक्ष्मण रेखा होती है-ये सवाल नरेंद्र मोदी के बाद अब दिग्विजय सिंह से पूछा जाए, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्मण रेखा लांघी उसे दिग्गी राजा भी लांघ गए। न नरेंद्र मोदी ने एक महिला की प्रतिष्ठा, सम्मान और शख्सियत का ध्यान रखा न दिग्विजय सिंह को एक महिला का नाम लेकर कीचड़ उछालने से परहेज हुआ।

मानव संसाधार राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड कहकर मोदी तो सुर्खियों में आ गए और अब मोदी को उनकी मिसेज की याद दिला कर दिग्गी राजा मुस्कुरा रहे हैं। दिग्विजय सिंह शायद भूल गए कि नरेंद्र मोदी ने भले ही एक केंद्रीय मंत्री की पत्नी पर शर्मनाक टिप्पणी की लेकिन उस टिप्पणी ने उन्हें नरेंद्र मोदी की पत्नी का नाम लेकर कटाक्ष करने का लाइसेंस नहीं दे दिया।

तालियों के लिए महिला सम्मान की बातें करते नेता!

दिलचस्प ये है कि ये सारे बयान हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान दिए और लिए जा रहे हैं। हिमाचल की जनता को न सुनंदा पुष्कर से कोई लेना देना है न ही नरेंद्र मोदी की पत्नी से, लेकिन चुनावी भाषणों में तालियां बटोरने के लिए एक महिला के सम्मान की बोली लगाने से हमारे नेता बाज नहीं आते। मोदी ने थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड करार दिया था। शशि थरूर को कोसते कोसते मोदी उनकी निजी जिंदगी में घुसपैठ कर गए थे।




राजनीति की ये भाषा राजनेता बोलते हैं और बाद में उनकी पार्टियां किनारा करती हैं। लेकिन अब तो ऐसे बयानों से पल्ला झाड़़ने या निंदा करने के बजाय पार्टियां अपने नेताओं का बचाव करती दिख रही हैं। इसीलिए मोदी के बयान के बाद पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक और भोंडा बयान दिया, कांग्रेस को मुफ्त में मोहब्बत का मंत्रालय बनाने की सलाह दे गए। पार्टी के दूसरे आला नेता रविशंकर प्रसाद को नकवी साहब के शब्द नजर नहीं आए लेकिन कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के शब्द उन्हें स्तरहीन लग रहे हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी महिलाओं पर ऐसे बयानों पर अफसोस तो जता रहे हैं लेकिन ये भी कह रहे हैं कि दिग्विजय तो मोदी को आइना दिखा रहे थे। सवाल ये कि आखिर नरेंद्र मोदी को किसी केंद्रीय मंत्री की पत्नी पर ऐसा कटाक्ष करने का अधिकार किसने दिया और उस केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता बन कर दिग्विजय सिंह को मोदी की पत्नी को घसीटने का हक किसने दिया। वैसे तो खुद थरूर ने भी मोदी को ट्वीट पर जवाब देते हुए साफ लिखा था कि मेरी पत्नी अनमोल है लेकिन ये समझने के लिए मोदी को मोहब्बत करनी पड़ेगी।

लेकिन खुद सुनंदा पुष्कर का दर्द आईबीएन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में छलक पड़ा। सुनंदा ने कहा कि मोदी खुद को कल के नेता की तरह पेश करते हैं, क्या नेता ऐसा होता है?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: himachal pradesh election 2012, digvijay singh, bjp, cognress, narendra modi, sunanda pushkar, shashi tharoor



पिछली खबर
क्या केजरीवाल का जादू लंबे समय तक रह पाएगा?
अगली खबर
स्वामी के बयान पर राहुल की कानूनी कार्रवाई की धमकी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013
IBN7