IBN7 IBN7

स्वामी के बयान पर राहुल की कानूनी कार्रवाई की धमकी

Posted on Nov 01, 2012 at 10:32pm IST

नई दिल्ली। जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने फर्जीवाड़ा करके 1600 करोड़ की प्रॉपर्टी हासिल की है। स्वामी के मुताबिक यंग इंडियन नाम की एक कंपनी में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कुल 76 प्रतिशत शेयर हैं जिसकी जानकारी 2009 में चुनाव आयोग को नहीं दी गई थी।

स्वामी के मुताबिक यंग इंडियन कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के 38-38 फीसदी शेयर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसोसिएटेड जर्नल ने कांग्रेस पार्टी से बिना ब्याज के 90 करोड़ का कर्ज लिया और फिर 50 लाख रुपए में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने एसोसिएटेड जर्नल को खरीद लिया। स्वामी ने राहुल पर 2009 में एसोसिएटेड जर्नल में शेयर होने की जानकारी चुनाव आयोग से छुपाने का आरोप भी लगाया। स्वामी के मुताबिक बाद में दो लाख बासठ हजार चार सौ ग्यारह शेयर प्रियंका गांधी को ट्रांसफर कर दिए। जबकि राहुल के पास अब भी 47513 शेयर हैं।

स्वामी के बयान पर राहुल की कानूनी कार्रवाई की धमकी

स्वामी के आरोप के बाद राहुल गांधी के दफ्तर ने बयान जारी कर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। राहुल के बयान के मुताबिक स्वामी के आरोप गलत, निराधार और अपमानजनक हैं। स्वामी को लिखे खत में कहा गया है कि आपकी प्रेस कांफ्रेंस करने की मंशा बिलकुल साफ है। आपने जो गैरजिम्मेदाराना बातें कहीं हैं उसके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: subrahmaiam swami, rahul gandhi, sonia gandhi, fraud allegation



पिछली खबर
तालियों के लिए महिला सम्मान की बातें करते नेता!
अगली खबर
टीडीपी नेता येरेन नायडू की सड़क हादसे में मौत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013
IBN7