IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

खेल खेल में ली जान

Posted on Feb 02, 2009 at 11:15pm IST | Updated Feb 03, 2009 at 12:18am IST

नई दिल्ली। खेल-खेल में छह साल के मासूम की हत्या कर दी गई। दिल्ली में हुई इस वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया है। क्योंकि कत्ल किया है आठ साल के उसके साथी ने। दोनों बच्चों के बीच क्रिकेट की गेंद को लेकर झगड़ा हुआ और फिर एक बच्चे ने दूसरे की चाकू घोंपकर हत्य़ा कर दी। क्रिकेट का खेल मौत के खेल में बदल गया। जाने अनजाने हुई इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। जिस बच्चे की हत्या की गई उसका नाम मेराज है।

दरअसल एक दम्पत्ति ने मेराज को गोद लिया था। क्योंकि उन्हें कोई अपना बच्चा नहीं था। रविवार की शाम नर्सरी में पढ़ने वाला 6 साल का मेराज अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल खेल में गेंद को लेकर उसकी पहली क्लास में पढ़ने वाले आठ साल के एक लड़के से कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई और आठ साल के बच्चे ने रसोई के चाकू से मेराज पर हमला कर दिया। चाकू मेराज के गर्दन में लगी। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन मेराज को बचाया नहीं जा सका।

इस हादसे ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। फिलहाल पुलिस मासूम कातिल को बच्चों की अदालत में पेश करेगी।





(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: criminal, 0202



पिछली खबर
महाराष्ट्र में नक्सलियों के खूनी खेल से हड़कंप
अगली खबर
दारोगा ने बच्ची को बालों से पकड़कर लटकाया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7