IBN7 IBN7

7वीं की छात्रा ने बिजली विभाग की लापरवाही की खोली पोल

Posted on Nov 15, 2012 at 04:45pm IST

जौनपुर। सोचिए कि बच्चे क्या कर सकते हैं। खेल कूद, पढ़ाई, शरारतें इससे ज्यादा बच्चों से उम्मीद नहीं की जाती। लेकिन बच्चे अगर ठान लें तो वो काम कर सकते हैं, जो बड़ों के लिए भी आसान नहीं। सलोनी कक्षा 7 में पढ़ती है। सलोनी गुप्ता सिटीज़न जर्नलिस्ट बनकर आपका ध्यान एक बढ़े खतरे की तरफ़ खींचना चाहती हैं।

सलोनी गुप्ता ने बताया कि हम लोग सुबह शाम जिस रास्ते से स्कूल आते जाते हैं, वहां रास्ते पर ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के लिए तार तक नहीं बांधे गए हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास खुले तार बिजली विभाग की लापरवाही बताने के लिए काफी है और यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। सलोनी गुप्ता ने संपर्क किया सिटीजन जर्नलिस्ट टीम से, ताकि बिजली विभाग जो अब तक सो रहा है वो अब जाग जाए।

7वीं की छात्रा ने बिजली विभाग की लापरवाही की खोली पोल

सलोनी गुप्ता ने बताया कि हमारे स्कूल के प्रिंसिपल ने हमें बताया कि वो ट्रांसफार्मर को यहां से हटाने के लिए प्रशासन से अनुरोध कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सलोनी ने बताया कि बिजली विभाग सिर्फ हमारे स्कूल के बच्चों को ही खतरे में नहीं डाल रहा है बल्कि हमारे शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां के हजारों लोगों को खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के पास से होकर गुजरना पड़ता है।




जौनपुर शहर में दर्जनों ऐसी जगह मिल जाएंगी जहां पर ट्रांसफर्मर को ऐसे ही खुले में रख बिलजी विभाग दुर्घटना को दावत दे रहा है। सलोनी अपने स्कूल के साथियों को लेकर बिजली विभाग के अफ़सरों के पास जा रही हूं। सलोनी ने बताया कि स्कूल के टीचरों ने बताया है कि ट्रांसफार्मरों से नागरिकों को बचाने की जिम्मेदारी कहीं ना कहीं डीएम साहब की भी है।

इसलिए सलोनी ने फैसला लिया कि ये शिकायत उन तक भी पहुंचाई जाए। सलोनी ने बताया कि हमारा मकसद जिलाधिकारी तक सिर्फ अपनी बात पहुंचाना ही नहीं बल्कि कोशिश है कि जल्द से जल्द खुले में रखे हुए ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए। इसलिए हम समय-समय पर देखेंगे की ये काम हो रहा है कि नहीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jaunpur, uttar pradesh, electric department, cj, children, school



पिछली खबर
फुटपॉथ पर रहने वाले बच्चे खुद किस्मत संवारने में लगे
अगली खबर
चकबंदी योजना के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

CJ: यहां पानी नहीं सिर्फ बिल भेज रहा है दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली का जल विभाग हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसा रहा है। साथ ही बिना पानी दिए यह उन लोगों से इसकी भारी कीमत भी वसूल रहा है। 14:31 PM, May 21, 2013

CJ: छेड़खानी से बचने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा

एप्लीकेशन को एक बार फोन में डाउनलोड करने के बाद मुश्किल हालात में फंसी लड़की या महिला को सिर्फ एक बटन दबाने के बाद पुलिस की सहायता मिल सकती है। इस एप्लीकेशन की खासियत है कि मोबाइल में हेल्प बटन दबाते ही एक मैसेज नजदीक के पुलिस थाने में और दूसरा परिवार के पास पहुंच जाता है। 13:14 PM, May 21, 2013

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013
IBN7