IBN7 IBN7

[+] 161 और खबरें

बिना मेकअप के नजर आएंगी कटरीना कैफ

Posted on Feb 04, 2009 at 07:42am IST

नई दिल्ली। कटरीना कैफ का नाम सुनकर सबसे पहले जहन में बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड सेक्सी हीरोइन का चहरा सामने आता है। एक ऐसा मुस्कुराता चहरा जिसकी मुस्कुराहट पर लाखों फिदा हैं। जिसकी एक झलक पाने के लिए हजारों बेताब हैं। जो एशिया की सबसे सेक्सी महिला। हॉट एंड सेक्सी कटरीना कैफ अब बिना मेकअप के नजर आने वाली हैं।

जी हां दरअसल कटरीना अपनी सेक्सी इमेज से बोर हो चुकी हैं। वो चाहती हैं कि लोग अब उन्हें एक्टिंग के लिए भी पहचाने। इसलिए कैट ने ये तय कर लिया है कि प्रकाश झा की अगली फिल्म राजनीति में वो एक डीग्लैमेराइज्ड रोल करेंगी।

यही नहीं कटरीना को इस फिल्म में एक खास लहजे में डायलॉग भी बोलने पड़ेंगे जिसके लिए मैडम ने वायस माड्यूलेशन की प्रैक्टिस अभी से शुरू कर दी है। फिल्म के बारे में कटरीना का कहना है कि राजनीति में मेरा किरदार काफी अलग है। फिल्म के पहले हिस्से में मैं एक अलग अंदाज में नजर आउंगी और दूसरे हिस्से में मेरा किरदार पूरी तरह बदल जाएगा। इस फिल्म में मुझे भोपाल में 500 लोगों की भीड़ के बीच शूटिंग करनी है। मैं इसके लिए भी खुद को तैयार कर रही हूं।

निर्देशक प्रकाश झा की फिल्में हकीकत के करीब होती हैं जिसके किरदार ग्लैमराइज्ड ना होकर आम जिंदगी से जुड़े होते हैं। कटरीना को ऐसी फिल्म करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मगर ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दर्शक कटरीना के डीग्लैमेराइज्ड किरदार को कितना पसंद करते हैं और उन्हें एक स्थानिय भाषा में बात करते देख कितना हंसते है।

जब से अक्षय और कटरीना की जोड़ी टूटी है, तभी से कैट थोड़ी इनसिक्योर कर रही हैं। ये इनसिक्योरिटी अक्षय को लेकर नहीं बल्कि कटरीना को अपने रो्ल्स की वजह से हो रही है। यही वजह है कि हिन्दी में कमजोर कैट अपनी आने वाली फिल्म राजनीति में डीग्लैमेराइज्ड रोल निभाने के लिए एक स्थानीय भाषा में बात करना सीख रही हैं।





(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Katrina, Without, Makeup



पिछली खबर
जमैका में संगीत रिकॉर्ड करना चाहती हैं वाइनहाउस
अगली खबर
जल्द ही निर्देशन की दुनिया में लौटूंगा: फरहान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7