मुंबई। ट्विलाइट की पांचवीं और आखिरी फिल्म ब्रेकिंग डाउन पार्ट-2 ऐसी फिल्म है जो अपने उन फैंस को ही पसंद आएगी जो इसकी कमियों को नजरअंदाज करते आए हैं।
बेला स्वान यानी क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपने पति एडवर्ड कलेन यानी रॉबर्ट पैटिंसन से एक बेटी को जन्म दिया है। फिल्म की शुरुआत में बेला अपने नए लाइफपार्टनर को गले लगा रही है। मां बनने को नहीं, बल्कि वैंपायर बनाने को। पिछली फिल्म में एक बच्चे को जन्म देने के बाद, बेला अब खून चूसने वाली वैंपायर में तब्दील हो चुकी है जो अब इतनी तेज, बहादुर और खून की प्यासी हो गई है की एडवर्ड तक को उसका साथ बनाए रखने में मुश्किल होती है।
एडवर्ड और बेला अपने नए घर में सैटल हुए ही हैं कि वैंपायलर लॉ कीपर्स की सबसे खतरनाक जाति वॉल्टुरी लड़ाई के लिए निकाल चुकी है। वॉल्टुरी इंसान थी और उसकी बेटी किसी भी साधारण इंसान की तरह ही है। पर कलेंस इतने स्मार्ट नहीं हैं कि वो सच का पता लगाकर इस गलतफहमी को दूर कर सकें और इसलिए वो अपनी सारी ताकत जुटा कर वॉल्टुरी से लड़ने की तैयारी करते हैं।

बेला और एडवर्ड इतने धीमे बात करते हैं की उनकी बातें सुनने के लिए अपने कानों पर जोर देना पड़ेगा। क्रिस्टीन स्टीवर्ट इसमें थोड़ी हेल्दी लगती हैं वहीं रॉबर्ट पैटिंसन मुस्कुराते रहते हैं पर एडवर्ड के किरदार में फिर भी थोड़ा स्टीफ लगते हैं। खूबसूरत लाइटिंग और डायरेक्टर बिल कोंडोन द्वारा बड़े प्यार से फिल्माई गई ये फिल्म किसी 2 घंटे के विज्ञापन जैसी लगती है। मैं इस फिल्म को पांच में से दो स्टार देता हूं। कोई भी जो इस सीरीज के फैन नहीं है उनके लिए ये बकवास है। और बाकियों के लिए खुश हो जाइए ये लास्ट फिल्म है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: twilight saga: breaking dawn 2, kristen stewart, robert pattinson, taylor lautner, hollywood, movie, review, rajeev masand








कमेंट्स
0