मेषः सामाजिक संपर्क बढ़ा हुआ रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में औरों से आगे खड़े नजर आएंगे। करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता संभव है। दिन बेहतर।
वृषः निजी जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धि पाने की संभावना है। रहन-सहन में श्रेष्ठता बनी रहेगी। भव्य समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन शुभकारक।

मिथुनः अनुकूलता बढ़ने से शुभ कार्यों को करने में अव्वल बने रहेंगे। सामाजिक सरोकारों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। प्रशंसा पाने के अधिकारी होंगे। दिन शुभ।
कर्कः घर परिवार में परिस्थितियां संतुलित बनी रहें, इसके लिए आपका शांत रहना आवश्यक है। आपकी सही बात भी लोगों को खराब लग सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी।
सिंहः धन लाभ की परिस्थितियां बेहतर बनेंगी। करियर और कारोबार में नए प्रयोग करने की सोच सकते हैं। शक्ति प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन हितकर रहेगा।
कन्याः अधिकारी वर्ग की सहायता से बिगड़े कार्य बना पाने में सफल हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। इच्छित फल की प्राप्ति भी संभव है। दिन मंगलकारी।
तुलाः संपूर्ण सप्ताह शुभ फलकारक बना रहेगा। भाग्य, व्यापार और आर्थिक लाभ के मामलों को गति मिलेगी। मौका मिलने पर श्रेष्ठता का प्रदर्शन जरूर करें। दिन श्रेष्ठ।
वृश्चिकः कार्य गति सहज और नियमित बनाए रखें। अप्रत्याशित घटनाएं परेशान कर सकती हैं। न्याय प्राप्ति के प्रयासों पर खर्च की अधिकता संभव है। दिन सामान्य।
धनुः अपना बहुमूल्य समय अपने चाहने वालों को देना न भूलें। करियर से पारिवारिक जिम्मेदारियों पर फोकस रह सकता है। समझौते सफल रहेंगे। प्रेम संबंध बेहतर बनेंगे।
मकरः लापरवाही सेहत खराब कर सकती है। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। कड़वी बातों को सहजता से सुनने की कोशिश करें। शासन सत्ता से सहयोग मिलता रहेगा। दिन मिलजुला।
कुंभः विवेक को महत्व दें। खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर करेंगे। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। समय व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए विशेष शुभ। बड़प्पन बनाए रखेंगे।
मीनः बचपन को यादकर बचपना करने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेंगे। हर परिस्थिति में खुश रहेंगे और दूसरों को भी रखेंगे। प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: astrology, astro, bhavishyafal, daily prediction, 29 november








कमेंट्स
0