नई दिल्ली। अक्सर हम अपनी जीमेल से सिर्फ 25 एमबी तक डाटा मेल के जरिए भेज सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गूगल ने हाल ही में कहा है कि वो जीमेल में गूगल ड्राइव लगाएंगे जिससे अब जीमेल के जरिए आप 10 जीबी तक का डाटा जीमेल से लॉग आउट किए बिना आप गूगल ड्राइव की मदद से सीधे मेलकर भेज सकेंगे।
गूगल की ड्राइव से अब आप 10 जीबी तक का डाटा 400 गुना जल्दी भेज सकेंगे। साथ ही भेजी हुई मेल भी क्लाउड में सेव रहेगी, आप उस मेल को कभी भी एक्सेस कर सकते है।

गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर फिल शार्प ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि जीमेल डबल चेक कर देखेगा कि गूगल ड्राइव के जरिए भेजी गई मेल को आप एक्सेस कर रहे है कि नहीं। जब कभी आप गूगल ड्राइव की मदद से मेल भेजेंगे तो यह मेल सबके साथ शेयर होगी, लेकिन आप सेंटिंग में जाकर इसमें बदलाव कर सकते है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: new delhi, google, google drive, gmail, attachments








कमेंट्स
0