IBN7 IBN7

फरेब का बाजारः विज्ञापन पर न जाएं, अपनी अक्ल लगाएं

Posted on Nov 29, 2012 at 03:37pm IST | Updated Nov 29, 2012 at 05:27pm IST

नई दिल्ली। हॉर्लिक्स के इस्तेमाल से आपके बच्चे का कद बढ़ जाएगा, शरीर मजबूत होगा और बुद्धि तेज होगी। इसी तरह कॉम्प्लान पीने से बच्चों की बुद्धि तेज होती है। विज्ञापनों में किए गए ऐसे दावों का इन कंपनियों के पास कोई आधार नहीं होता। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ने ऐसे विज्ञापनों को गंभीरता से लिया है। एफएसएसएआई ने 38 ब्रैंड्स के दावों की जांच शुरू की है। 19 केसों में कंपनियों को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है।

संसद में पेश की गई फूड रेग्युलेटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कई कंपनियां न सिर्फ विज्ञापनों में बल्कि प्रॉडक्ट्स की पैकिंग में भी गलत जानकारी दे रही हैं। जैसे कि कॉम्प्लैन का दावा था कि इसे यूज करने वाले बच्चों की ग्रोथ आम बच्चों के मुकाबले दोगुनी हो जाती है। इसके साथ ही बूस्ट और हॉरलिक्स भी बिना किसी स्टडी के दावा कर रहे थे कि उनके चॉकलेट ड्रिंक्स से स्टैमिना बढ़ता है।

फरेब का बाजारः विज्ञापन पर न जाएं, अपनी अक्ल लगाएं

एक अखबार ने जब इस मामले में संबंधित कंपनियों से बात की तो इस मामले में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। संसद में पेश रिपोर्ट में एफएसएसएआई ने बताया है कि कुछ प्रॉडक्ट्स ऐसे भी पाए गए जिनकी पैकिंग में जो दिखाया गया था अंदर वैसा कुछ नहीं था। जैसे कि केलॉग्स एक्स्ट्रा मूसली के पैकेट में बनी तस्वीर में कई सारे फ्रूट दिखाए गए हैं लेकिन प्रॉडक्ट में वे फल हैं ही नहीं।




इसके साथ ही सफोला, राजधानी बेसन और रियल ऐक्टिव फाइबर समेत कई सारे प्रॉडक्ट्स जांच के दायरे में हैं, जो दावा करते हैं कि उनके यूज से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि फिटनेस भी अच्छी होती है। कुछ कंपनियों की तरफ से आए जवाब को फूड रेग्युलेटर ने रिजेक्ट कर दिया है। साफ है, धोखे के बाजार में फरेब के विज्ञापनों के जरिए आपकी जेब काटी जा रही है।

हिन्दुस्तान में दिल के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है, मोटापे के मरीजों की तादाद भी देश में तेजी से बढ़ रही है, डायबिटीज के मरीज भी भारत में सबसे अधिक हैं। ये कुछ तथ्य हैं और इन्हीं तथ्यों पर बाजार और बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजर है। बीमारियों से मुनाफा कमाने का आइडिया आज का बाजार और बाजार पर राज करने वाली कंपनियों को बखूबी पता है।

क्या सफोला में बनी चीजें जी भर खाकर आप अपने दिल को संभाल कर रख सकते हैं? कंपनी की माने तो हां, लेकिन जानकारों की मानें तो ना। मेरिको लिमिटेड ने अपने उत्पाद के पैकेट पर दिल को संकेत रूप में लगा रखा है और दावा किया है कि उनका उत्पाद सफोला दिल को सेहतमंद रखता है। परिवार के सेहतमंद दिल का राज उसमें छुपा है। इसी तरह ब्रिटेनिया न्यूट्रीच्वाइस का दावा है कि उनके उत्पाद में अलग से चीनी नहीं डाली जाती, कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट नहीं होते यानी कि वो डायबिटीक फ्रेंडली होते हैं।

फूड रेग्यूलेटर का मानना है कि ये दावे गुमराह करने वाले हैं। फूड रेग्यूलेटर के मुताबिक ऐसी कंपनियां जो अपने उत्पाद को बेचने के लिए भ्रामक विज्ञापनों का सहारा लेती हैं बाजार में उनकी काफी भरमार है। फूड सेफ्टी अधिनियम 2006 और पैकेजिंग-लेबलिंग अधिनियम 2011 के तहत उल्लंघन के मामले में कई बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। एफएसएसएआई की ओर से जारी एक लिस्ट में कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ पैकेजिंग-लेबलिंग अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले भी सामने आए हैं।

एफएसएसएआई के मुताबिक इन कंपनियों के खिलाफ अधिनियम उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और संबंधित अधिकारी को जानकारी दे दी गई है। अथॉरिटी की ओर से कैडबरी के उत्पाद बोर्नविटा लिटिल चैंप्स में डीएचए की मौजूदगी और इसके फायदे को साबित नहीं करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी फ्लोर मिल्स के राजधानी बेसन पर भी आपत्ति है। इसके विज्ञापन में ‘हार्ट लोगो’ और 'करो दिल से दोस्ती' स्लोगन को गुमराह करने वाला माना गया है।

यही नहीं, केलोग्स स्पेशल के ने अपना बाजार महिलाओं को निशाने पर रखकर खड़ा किया है। कंपनी का दावा है कि छरहरी काया पाने के लिए उनका उत्पाद मुफीद है लेकिन अथॉरिटी इस दावे को पचा नहीं पा रहीं। इस विज्ञापन को भी कायदे के खिलाफ माना जा रहा है। लोगों को लुभाने और दिमाग पर छाने की होड़ में अब तो ऐसे-ऐसे विज्ञापन आ रहे हैं, जिन्हें परिवार के साथ देखना किसी सजा से कम नहीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, market, advertisement, product, horlicks



पिछली खबर
घावों को भरने में पसीने की ग्रंथियां का अहम रोल
अगली खबर
अरे वाह! अब दो माह तक खराब नहीं होगी आपकी ब्रेड

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7