रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व सदस्य रोनाल्डीन्हो ने कहा है कि उनके मौजूदा क्लब एटलेटिको मिनेरियो के प्रशंसकों ने उन्हें एक और सत्र क्लब के साथ बिताने के लिए तैयार किया। दो बार फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जा चुके रोनाल्डीन्हो ने मिनेरियो के साथ एक और सत्र बिताने की हामी भरी।
इसके साथ ही उनके भविष्य को लेकर एक सप्ताह से जारी अटकलें खत्म हो गई हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रोनाल्डीन्हो के हवाले से लिखा है कि मैं जिस दिन से यहां आया हूं, लोगों ने मेरा जोरदार स्वागत किया है। यहां के लोगों के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है और सबने मेरा प्यार जीता है। इन सबने मुझे एक और साल के लिए मुझे यहां रुकने को बाध्य किया है। इस सत्र में मेनारिया के लिए 31 मैचों में खेलते हुए रोनाल्डीन्हो ने नौ गोल किए हैं और इसके अलावा 11 गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ronaldinho, brazil, football, club, goal








कमेंट्स
0