IBN7 IBN7

संन्यास के बाद 'पंटर' को खूब मिल रही है वाहवाही

Posted on Nov 29, 2012 at 05:29pm IST | Updated Nov 29, 2012 at 05:47pm IST

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके बाद से उन्हें अपने 17 साल के लंबे शानदार करियर के लिए क्रिकेट जगत की हस्तियों से बधाई मिल रही है। पॉन्टिंग अगले महीने की 19 तारीख को 38 साल के हो जाएंगे।

पॉन्टिंग अभी तक 167 टेस्ट मैचों में 52.21 के औसत से 13366 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 257 रन रहा है। उनके खाते में 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। एक दिवसीय मैचों में भी पॉन्टिंग का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 375 मैचों में 42.03 के औसत से कुल 13,704 रन बनाए, जिनमें 30 शतक शामिल हैं। एक दिवसीय मैचों मे पॉन्टिंग का सर्वाधिक स्कोर 164 रन है।

संन्यास के बाद 'पंटर' को खूब मिल रही है वाहवाही

पॉन्टिंग के हमवतन और पूर्व में साथ खेल चुके ग्लेन मैक्ग्रा और मैथ्यू हेडन ने उन्हें बधाई देते हुए अपने अंतिम और 168वें टेस्ट मैच में शतक जमाने को कहा है। मैक्ग्रा ने लिखा है कि इस असाधारण करियर के लिए बधाई। तुम्हें शतक के साथ करियर को समाप्त करते देखना बहुत शानदार होगा। तुम्हारे साथ खेलना गर्व की बात है।

दोनों ने 1999, 2003, 2007 के विश्व कप में मिली जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज हेडन ने कहा कि पोंटिंग को शानदार करियर की बधाई। तुम्हारा संन्यास लेना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा नुकसान है।

महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि रिकी पोंटिंग को उनके अदभुत करियर के लिए बधाई। बहुत बढ़िया पंटर, पर्थ में अपने अंतिम मैच का आनंद लो। तुम्हारे साथ खेलना हर्ष की बात थी। इंग्लैंड के केविन पीटरसन और वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने भी इस महान बल्लेबाज की अपने अंदाज में प्रशंसा की। पीटरसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि रिकी पॉन्टिंग का संन्यास महान खिलाड़ियों के संन्यासों में से एक है। मैं हमेशा से ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने के लिए उत्साहित रहता हूं, ताकि मैं उन्हें नजदीक से बल्लेबाजी करता देख संकू।

वाल्श ने पॉन्टिंग को उनके क्रिकेट के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि जिस तरह से तुमने अपने महान करियर को समाप्त किया है, वह बहुत शानदार है। क्रिकेट के बाद बहुत जीवन बचा है। हर्शल गिब्स ने कहा कि पॉन्टिंग महान खिलाड़ी और मनोरंजन करने वाले हैं। मुझे बल्लेबाजी के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत पसंद है। इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि श्रेष्ठ बल्लेबाज, मुझे जिसके खिलाफ खेलने का मौका मिला। रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट उनके बिना ऐसा नहीं रहेगा।

भारत के विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे युवा क्रिकेट खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के दीवाने हैं। कोहली ने कहा कि रिकी पोंटिंग क्या महान बल्लेबाज हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनके खिलाफ खेलने का गौरव हासिल हुआ। मेरा अभिवादन स्वीकार करें।

रहाणे ने पॉन्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि एक महान खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है। क्रिकेट जगत मैदान पर रिकी पोंटिंग की कमी महसूस करेगा। क्रिकेट खिलाड़ी से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा कि पॉन्टिंग ने अपनी उपलब्धियों से खेल को समृद्ध बनाया। मांजरेकर ने कहा कि पॉन्टिंग का ड्राइव और पुल लाजवाब होता था। वास्तव में यह एक ऐसी चीज हैं, जो मुझे हमेशा याद रहेगी। वह शैली और दृष्टिकोण के लिहाज से सर्वोत्कृष्ट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ricky ponting, australia, cricket, retirement, glen mcgrath, mathew hayden, virat kohli



पिछली खबर
पॉन्टिंग ने तो ले लिया संन्यास, सचिन कब जाएंगे?
अगली खबर
कंगारू क्रिकेटरों से क्यों नहीं सीखते हमारे धुरंधर?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

Photogallery
फंस गए दामाद जी!
14:18 PM, May 24, 2013

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013
IBN7