नई दिल्ली। पॉन्टी-हरदीप चड्ढा हत्याकांड में पुलिस ने सुखदेव नामधारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में सुखदेव की पेशी के दौरान पुलिस ने दावा किया कि हरदीप की मौत सुखदेव की पिस्टल से चली गोली से हुई है इसलिए सुखदेव ही हरदीप की हत्या का आरोपी है। पुलिस ने दिल्ली की साकेत कोर्ट से सुखदेव की पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड दे दी है।
कोर्ट में पुलिस ने ये भी दावा किया कि नामधारी की पिस्टल से चली दो गोलियां गायब हैं। उनके बारे में नामधारी से पूछताछ की जानी है। नामधारी से पुलिस को 8 गोलियां बरामद हुई हैं। उधर नामधारी के वकील आर एस मलिक ने कहा कि पुलिस सहआरोपियों के बयान के आधार पर दावे कर रही है जो कि गलत हैं।

उधर कोर्ट ने जबरन घुसपैठ करने और अपहरण के पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये सभी पॉन्टी चड्ढा के आदमी थे। इनके नाम सतनाम, मथुरा, आनंद, राजपाल और भूपिंदर बताए जाते हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ponty chadha, hardeep chadha, sukhdev namdhari, delhi police








कमेंट्स
0