बगदाद। इराक में गुरुवार को शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 23 लोग मारे गए और 80 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि पहला हमला बगदाद से 100 किलोमीटर दूर हिल्ला शहर में हुआ जहां दो कारों में रखे बम के फटने से कम से कम 15 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि हमले के शिकार लोगों में अधिकांश शिया तीर्थयात्री और इलाके में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। एक अन्य हमला शियाओं के पवित्र शहर कर्बला में हुआ। कर्बला शहर के पूर्वी प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में कम से कम 22 लोग घायल भी हुए। सुरक्षा बलों ने शहर के मुख्य भाग की तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: iraq, bomb blast, baghdad








कमेंट्स
0