IBN7 IBN7

आमिर बोले, मत जाहिर करो 'तलाश' का रहस्य और रोमांच

Posted on Nov 29, 2012 at 07:13pm IST

मुंबई। आमिर खान ने प्रशंसकों से 'तलाश' के रहस्य और रोमांच को सार्वजनिक न करने की अपील की है। आमिर की 'तलाश' 30 नवंबर को सिनेमाहालों में प्रदर्शित हो रही है। आमिर ने फेसबुक पर लिखा कि दोस्तों, 'तलाश' प्रदर्शित हो रही है। आशा है कि आप लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म को देखने वाले उन सभी लोगों से निवेदन है कि वे इसके रहस्य और रोमांच को सार्वजनिक न करें।

'तलाश' आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी रहस्य एवं रोमांच पर आधारित फिल्म है। रीमा कागती निर्देशित इस फिल्म में आमिर के अलावा रानी मुखर्जी, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। साल 2009 में प्रदर्शित '3 इडियट्स' के बाद आमिर खान की यह पहली फिल्म है। आमिर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

आमिर बोले, मत जाहिर करो 'तलाश' का रहस्य और रोमांच

एक खास रणनीति के तहत फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरू हो चुकी है जो फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकती है। फिल्म के प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में खास क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म पंडितों को 30 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के शानदार ओपनिंग लेने की उम्मीद है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: aamir khan, talash, suspense, 30 november, kareena, rani mukherji



पिछली खबर
देखें: जब प्रभु नचाए तो डांस क्यों ना आए!
अगली खबर
गर्लफ्रेंड की तारीफ ने जॉन को कर दिया खुश

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7