मुंबई। 'पीपुल्स मैगजीन' की ओर से सबसे सेक्सी पुरुष के खिताब से नवाजे गए अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी प्रेमिका प्रिया रुंचाल से तारीफ पाकर खुश हैं। जॉन ने कहा कि इस उपलब्धि पर उनकी प्रेमिका प्रिया रूचांल को पहले तो यकीन नहीं हुआ पर बाद में अपनी पहली प्रतिक्रिया में उसने जॉन की जमकर तारीफ की।
जॉन ने कहा कि प्रिया बहुत कम बोलती है पर मैं जानता हूं वह भी इस बात से खुश हैं। प्रिया जैसी अपने साथी द्वारा काम की प्रशंसा पाना खास होता है। आनेवाली फिल्म 'रेस 2' के बारे में जॉन ने कहा कि वो इसमें फिल्म 'धूम' के कबीर वाले अवतार में दिखेंगे।

फिल्म 'विकी डोनर' के जरिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुके जॉन ने कहा कि वह अलग तरह की फिल्में बनाने में यकीन रखते हैं। 25 जनवरी को रिलीज हो रही 'रेस 2' में जॉन के अलावा सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जैक्लीन फर्नांडीस, अनिल कपूर और अमीषा पटेल हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: john abraham, girlfriend, priya runchal, people magzine, sexiest, dhoom








कमेंट्स
0