नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भारत सरकार रिकार्ड तीन हजार पाकिस्तानी प्रशंसकों को वीजा जारी करेगा।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच अगले महीने खेली जाने वाली आगामी सीरीज के लिए तीन हजार पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को वीजा जारी करने का फैसला किया है। यह पहली बार है कि पाकिस्तानी के लोगों को इतनी बड़ी संख्या में वीजा जारी किए जा रहे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने 25 दिसंबर से तीन वनडे और दो ट्वेंटी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के मैच बैंगलोर, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार एक हजार पाकिस्तानी दर्शकों को दिल्ली का मैच देखने को मिलेगा जबक 500 अन्य दर्शकों को विभिन्न राज्यों में होने वाले मैच देखने की अनुमति मिल सकेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी इस बाबत जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2007 के बाद से कोई सीरीज नहीं खेली गई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: pakistan, visa, india, pakistan, test series








कमेंट्स
0