IBN7 IBN7

पॉन्टी हत्याकांड के मूल में हो सकती है ब्लैकमनी!

Posted on Nov 29, 2012 at 09:39pm IST

नई दिल्ली। कहां है उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सुखदेव सिंह नामधारी का बेटा सुरेंद्र और मामा हरदयाल? पॉन्टी और हरदीप चड्ढा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को है इन दो शख्स की तलाश। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इनके पास है हत्याकांड का बड़ा राज।

आईबीएन7 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अब ये मान रही है कि इस हत्याकांड का सूत्रधार सुखदेव सिंह नामधारी ही है। यही वो शख्स है जिसने ऐसी परिस्थितियां तैयार कीं जिससे एक भाई का दूसरे भाई से झगड़ा हो। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी साजिश के तहत नामधारी ने उत्तराखंड से अपने बेटे, मामा और अपने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को दिल्ली बुलाया। सवाल ये है कि आखिर क्यों किया नामधारी ने ऐसा।

पॉन्टी हत्याकांड के मूल में हो सकती है ब्लैकमनी!

पुलिस सूत्रों की मानें तो मामला अकूत कालेधन से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड की नींव इस साल फरवरी में पड़ी। सूत्रों के मुताबिक फरवरी में जब पॉन्टी को इनकम टैक्स छापे की खबर मिली तो उसने अपनी सारी नकदी नामधारी के पास रखवा दी। सूत्रों की मानें तो ये रकम करोड़ों में थी। यही नहीं दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि पॉन्टी ने देश-विदेश में नामधारी के नाम पर कई जमीनें खरीदीं। इनमें रुद्रपुर सब्जीमंडी की पचास एकड़ जमीन भी शामिल है।

पुलिस के सामने सवाल ये है कि क्या नामधारी इसी लालच का शिकार हुआ? क्या उसने भाई-भाई के झगड़े का फायदा उठाया? पुलिस सूत्रों के मुताबिक पॉन्टी ने नामधारी से कई बार अपने पैसे वापस मांगे लेकिन वो पैसे देने में आनाकानी करने लगा। इन पैसों के लालच को भाई-भाई के झगड़े ने एक और बड़ा मौका दिया।

पुलिस की मानें तो दिल्ली का बिजवासन और छतरपुर का फार्महाउस पॉन्टी के भाई हरदीप के कब्जे में था। पुलिस को शक है कि नामधारी ने पॉन्टी को फॉर्म हाउस पर कब्जे के लिए उकसाया। वो खुद पॉन्टी को लेकर 17 नवंबर को छतरपुर फार्म हाउस पहुंचा। जहां ये झगड़ा कातिलाना हो गया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ponty chadha, hardeep chadha, sukhdev namdhari, delhi police, blackmoney



पिछली खबर
पॉन्टी-हरदीप हत्याकांड में सुखदेव नामधारी पर मर्डर केस
अगली खबर
कानपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 15 लाख रुपए की लूट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013
IBN7