IBN7 IBN7

रिमांड होम मामले में हुई कार्रवाई पर उठे सवाल

Posted on Nov 29, 2012 at 10:04pm IST | Updated Nov 29, 2012 at 10:14pm IST

मुंबई। मुंबई में नवजीवन महिला सुधार गृह में 200 से ज्यादा महिलाओं के साथ यौन शोषण और टॉर्चर के सनसनीखेज खुलासे के बाद भी राज्य सरकार और पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। आईबीएन 7 ने इस सुधार गृह की जांच करने वाली हाई कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट आपको बुधवार को दिखाई थी, उस खुलासे से हड़कंप मचा लेकिन सरकार ने सिर्फ कुछ अफसरों के निलंबन और तबादलने का फरमान जारी कर रस्म अदायगी कर दी। पीड़ित महिलाओं के बयानों के आधार पर न तो एफआईआर दर्ज हुई न ही कोई गिरफ्तारी।

हाई कोर्ट की बिठाई जांच कमेटी ने मुंबई के बीचोंबीच मानखुर्द में नवजीवन महिला सुधार गृह को जिंदा नर्क करार दिया लेकिन पुलिस ने अब भी रोती बिलखती इन लड़कियों के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया, इन बयानों के आधार पर आज तक एक भी एफआईआर दर्ज तक नहीं की। सरकार ने केवल बाल और महिला विकास मंत्रालय ने 4 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। रिमांड होम की पूर्व सुपरिटेंडेंट नीरू शर्मा जो कि सितंबर तक रिमांड होम इंचार्ज थीं उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। जिला महिला व बाल विकास अधिकारी आनंद खंडागले को सस्पेंड करने की सिफारिश मुख्यमंत्री दफ्तर से की गई। डिप्टी कमिश्नर महिला और बाल विकास रवि पाटिल का तबादला कर दिया गया। कमिश्नर राजेन्द्र चव्हाण को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। तीन और कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है जिनमें केयरटेकर भी शामिल है।

जांच रिपोर्ट पर चुप्पी साधे बैठी महाराष्ट्र सरकार अब कार्रवाई करती नजर आ रही है। लेकिन ये कार्रवाई है या कार्रवाई का दिखावा ये समझना मुश्किल नहीं। क्योंकि रिमांड होम में रहने वाली महिलाएं जिस यातना से गुजर हैं वो आपाराधिक मामला है। क्या आपराधिक मामले में सिर्फ निलंबन और तबादला ही पर्याप्त है।

रिमांड होम मामले में हुई कार्रवाई पर उठे सवाल
आखिर पुलिस क्यों चुप बैठी है। जब बांबे हाई कोर्ट अपने आप इस केस को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर सकता है तो फिर पुलिस के हाथ पैर आखिर किसने बांधे हुए हैं। पीड़ित लड़कियों ने हाई कोर्ट की जांच कमेटी से साफ कहा था कि रिमांड होम की केयरटेकर रात में खुद को एक कमरे में ताले में बंद कर लेती है और उन्हें बाहर से सुधार गृह में घुसने वाले पुरुषों के रहमोकरम पर छोड़ दिया जाता है।

जांच रिपोर्ट में महिला सुधार गृह में मौजूद एक लड़की के गर्भवती होने पर सवाल खड़े किए गए। जांच कमेटी की रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि इस महिला सुधार गृह से 3 लड़कियां लापता हो गईं जिनका कोई सुराग नहीं मिला। उनकी बैरक का कोई ताला खुला हुआ नहीं मिला।




महिला सुधार गृह की लड़कियों ने जांच कमेटी के सामने बयानों में जैसी यातनाओं का जिक्र किया वो साफ-साफ आपराधिक मामला है। ऐसे में सवाल है कि आखिर क्यों किसी के भी खिलाफ कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।

साफ है सरकार और पुलिस के लिए ये अपराध जघन्य नहीं है, उसके लिए 200 से ज्यादा उन लड़कियों की जिंदगी और इज्जत शायद मायने नहीं रखती।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: home Improvements, sexual abuse, women penitentiary, sexual abuse, navjeevan home improvement



पिछली खबर
नवजीवन सुधार गृह केस: केयरटेकर समेत 7 पर कार्रवाई
अगली खबर
यौन शोषण में निलंबन काफी नहीं, दर्ज हो FIR: हाईकोर्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7