IBN7 IBN7

डीएमके ने पीएसी की विशेष बैठक बुलाने की मांग की

Posted on Nov 29, 2012 at 10:23pm IST

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) की विशेष बैठक बुलाकर नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) के सेवानिवृत्त मुख्य अंकेक्षक आर पी सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर चर्चा की मांग की है।

डीएमके नेता टी आर बालू ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी के मुख्य सचेतक और पीएसी के सदस्य टी के एस इलंगोवन ने पीएसी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को पत्र लिखकर यह बैठक बुलाए जाने की मांग की है।

बयान के मुताबिक, सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए नुकसान के आकलन के लिए एक प्रक्रिया सुझाई थी लेकिन सीएजी ने पीएसी की ओर से दिए गए सुझाव पर नुकसान का आकलन किया।

बयान में यह भी कहा गया है पार्टी ने इस मसले पर नियम 193 के तहत चर्चा कराने के लिए लोकसभा सचिवालय को नोटिस भी दिया है।

डीएमके सांसद 2जी मामले में प्रमुख आरोपी हैं। पार्टी अध्यक्ष एम करूणानिधि की बेटी कनिमोझी भी इस मामले में आरोपी है।

उल्लेखनीय है कि सिंह ने हाल में मीडिया के समक्ष कहा था कि 2जी मामले में उन्होंने 37,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया था लेकिन जब हस्ताक्षर के लिए उनके पास अंतिम रिपोर्ट आई तो उसमें नुकसान का आकलन 1.76 लाख करोड़ रुपये का था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: DMK, TR Baalu, Parliament, PAC



पिछली खबर
एफडीआई का विरोध कर रहे सांसदों को कहा ‘जानवर’
अगली खबर
सद्भावना पर सवाल, मोदी ने नहीं दिया मुस्लिम को टिकट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को यूपी प्रभारीः राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7