IBN7 IBN7

सद्भावना पर सवाल, मोदी ने नहीं दिया मुस्लिम को टिकट

Posted on Nov 30, 2012 at 07:49am IST | Updated Nov 30, 2012 at 09:39am IST

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को पार्टी का टिकट नहीं दिया है। जबकि पार्टी 182 में से 181 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सद्भावना मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि वो धर्म के आधार पर नहीं, जीतने की संभावना को देखते हुए टिकट देती है।

सद्भावना यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बीते एक साल से अपनी छवि बदलने का मिशन चला रहे थे। लेकिन जब मसला चुनाव का आया तो मोदी ने सिर्फ दिमाग से काम लिया। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए घोषित 181 बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में एक भी मुसलमान नहीं है। जबकि गुजरात की 9.1 फीसदी आबादी मुसलमानों की है।

सद्भावना पर सवाल, मोदी ने नहीं दिया मुस्लिम को टिकट

जाहिर है, मुस्लिम समुदाय बीजेपी शासन में ही राजनीतिक रूप से शून्य हुआ है। इससे पहले उनकी आवाज उठाने के लिए कुछ मुस्लिम विधायक जरूर होते थे। 1985 में गुजरात विधानसभा में सबसे ज्यादा 11 मुस्लिम विधायक थे।

जाहिर है, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। हालांकि जिनकी नजर सिर्फ विकास पर है, वे परवाह करते नहीं दिखे। कहा जा रहा है कि 1985 में 11 मुस्लिम थे तो भी क्या फर्क पड़ा 1990 में दो थे तभी क्या फर्क पड़ा। आंकड़ा मायने नहीं रखता। मायने रखता है कि मुसलमानों का भी डेवेलपमेंट होता है या नहीं।

उधर, इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस में भी जबानी जंग शुरू हो गई है।

वैसे, नरेंद्र मोदी बार-बार छह करोड़ गुजरातियों के नेता होने की बात करते हैं। जाहिर है, इनमें मुस्लिम भी हैं। फिर उन्हें विधानसभा में क्यों नहीं होना चाहिए?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gujrat election 2012, narendra modi, muslim, ticket



पिछली खबर
डीएमके ने पीएसी की विशेष बैठक बुलाने की मांग की
अगली खबर
अय्यर ने सांसदों को जानवर बताया, विपक्ष तिलमिलाया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7