IBN7 IBN7

CAG के लपेटे में सेना, रक्षा सौदों में हुई देरी पर खरी-खरी!

Posted on Nov 30, 2012 at 08:17am IST | Updated Nov 30, 2012 at 08:50am IST

नई दिल्ली। तमाम घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों से पर्दा उठाने वाले सीएजी ने सेना की नीयत पर संगीन सवाल खड़े कर दिए हैं। संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में सीएजी ने मुंबई के कांदिवली में सेना की जमीन को निजी बिल्डर को दिए जाने पर हैरत जताई है। सीएजी ने रक्षा सौदों में हुई देरी पर भी खरी-खरी सुनाई।

मुंबई के कांदिवली की ये बेशकीमती जमीन सेना ने जानते-बूझते लुटवा दी। संसद में गुरुवार को पेश अपनी रिपोर्ट में सीएजी ने सेना को कठघरे में खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक गलत अनापत्ति प्रमाणपत्र देकर सेना ने सुरक्षा के साथ समझौता किया। मुंबई स्थित केंद्रीय आयुध भंडार ने राज्य प्रशासन से मिली जमीन अपने नाम पर नहीं करवाई। ये जमीन 1942 से सेना के पास थी, लेकिन उसे निजी बिल्डर को रिहायशी परियोजना के लिए दे दिया गया।

CAG के लपेटे में सेना, रक्षा सौदों में हुई देरी पर खरी-खरी!

सीएजी ने रक्षा सौदों में हुई देरी पर भी सवाल उठाए हैं। सीएजी के मुताबिक जो सौदे देरी के साथ पूरे भी होते हैं, उनमे नियमों की अनदेखी की जाती है। सीएजी के मुताबिक पिछले पांच साल में हुई रक्षा खरीद में ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट की जमकर अनदेखी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक 2007 से 2011 के बीच 16 ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट किए गए। इसके तहत जिन कंपनियों को ठेका दिया गया उन्हे ठेके की कीमत का 30 फीसदी भारत में निवेश करना था। लेकिन इनमें से 5 कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा नहीं किया गया।




रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार रक्षा तैयारियों को लेकर गंभीर नहीं है। रक्षा मामलों में तैयारी होनी चाहिए। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। लेकिन जिस तरह चीन ताकतवर हो रहा, क्या उसके मुकाबले को हम भी तैयार हैं? आज जो सवाल सामने आए हैं उन सभी पर रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए। सरकार को तुरंत इस सीएजी की रिपोर्ट पर कुछ करना चाहिए।

रिपोर्ट में एयरफोर्स और नेवी के लिए जरुरी साजो सामान की खरीद में हुई देरी का भी जिक्र है। सीएजी के मुताबिक 521 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद भारतीय वायुसेना को आधुनिक रडार सिस्टम मिलने में 7 साल की देर हुई।

देरी के बाद भी वायु सेना को 336 में से सिर्फ 73 सिस्टम मिल पाए, जिनका प्रदर्शन बहुत खराब था। नेवी को अपनी पनडुब्बियों में नए सिस्टम लगवाने के लिए एक दशक तक इंतजार करना पड़ा। 10 साल बाद भी चार की जगह नेवी को 2 सिस्टम ही मिल पाए।

सीएजी से लगातार परेशान चल रही कांग्रेस ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट देखी नहीं है। बिना देखे टिप्पणी करना सही नहीं है। जब हम देखेंगे तब उस बारे में टिप्पणी करेंगे।

सीएजी ने सरकार को सुझाव दिया है कि रक्षा के मामले में खरीददारी जल्द की जाए। साथ ही रक्षा सौदों की निगरानी व्यस्था भी कड़ी करने की जरुरत है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: cag, comptroller and auditor general of india, army, arms deal



पिछली खबर
रक्षा खरीद में सीएजी को मिली बड़ी खामियां
अगली खबर
सरकार ने जताई बेबसी,शहीद कालिया को कैसे मिले इंसाफ!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

SC/ST/OBC के खाली पदों की होगी स्पेशल तरीके से भर्ती

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष भर्ती अभियान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 21:03 PM, May 23, 2013

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में 20 हजार भर्तियां

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि इन नए पदों में से 1349 पद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के और शेष 19402 पद गैर आईआरएस कैडर के होंगे। 21:00 PM, May 23, 2013

दलाई लामा के घर के पास से संदिग्ध चीनी जासूस अरेस्ट

तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा के निवास स्थान मैकलियोडगंज से पुलिस ने एक तिब्बती को गिरफ्तार किया। उस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। 19:31 PM, May 23, 2013

साक्षी का ट्वीट, ‘कुछ तो लोग कहेंगे,लोगों का काम है कहना’

आईपीएल में सट्टेबाजी में फंसे विंदू दारा सिंह के साथ नजर आईं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अलग अंदाज में। 15:30 PM, May 23, 2013

IRS अफसर की गुंडागर्दी, घर में घुसकर लड़की से मारपीट

हैदराबाद में एक आईआरएस अफसर पर एक लड़की के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घर में घुसकर गुंडागर्दी करने वाले इस अफसर का नाम वी वीरभद्रम है। 13:52 PM, May 23, 2013

देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: पीएम

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में देश की रणनीतिक सोच में बदलाव करने और उच्च रक्षा संगठनों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है। 12:53 PM, May 23, 2013

मुंबई पुलिस की दो टूक, 'नहीं देंगे श्रीशांत का लैपटॉप'

दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीशांत के होटल के कमरे से जब्त सामान के बारे में पूछा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 12:49 PM, May 23, 2013

पूछताछ के लिए चेन्नई पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं मिले मयप्पन

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मयप्पन से पूछताछ करने मुंबई पुलिस चेन्नई पहुंच गई। लेकिन मयप्पन चेन्नई में मिले ही नहीं। 11:05 AM, May 23, 2013
IBN7