कराची। दुनिया की सबसे अजीबोगरीब बलात्कार। आमतौर पर बलात्कार की किसी भी वारदात में लड़कियों को ही शिकार बनाया जाता है लेकिन इस कहानी में बिल्कुल उलटा हुआ। जहां शिकार बना 23 साल का एक नौजवान और वारदात को अंजाम दिया था तीन खूबसूरत लड़कियों ने।
कराची का सबसे पॉश इलाका कलिफटन। इसी इलाके में अंडरवर्लड डॉन दाउद इब्राहिम रहता है। इस इलाके में एक ऐसी वारदात हुई जो दाउद की भी नींद उड़ा दे और वारदात को अंजाम देने वाले भी कोई हार्डकोर क्रिमिनल नहीं बल्कि तीन खूबसूरत लड़कियां निकली। हुस्न और जुर्म की एक ऐसी जुगलबंदी जिसने न सिर्फ कराची बल्कि पूरे पाकिस्तान को सकते में डाल दिया।
दरअसल कराची के एक होटल में वेटर का काम करने वाले खलील ने कभी सोचा भी नहीं था कि थोड़े से टिप का लालच उसको अस्पताल पहुंचा देगा। वो कार में सवार उन तीन लड़कियों को खाने का पैकेट देने के लिए गया था लेकिन उन तीनों ने कहा कि वो उनके साथ उनके घर चले ताकि आगे कभी आर्डर लाने में उसे परेशानी न हो।
खलील उनके साथ कार में बैठ गया और उसके घर गया। उन लड़कियों ने खलील को खाने के लिए मिठाई दी। और उसी मिठाई खाने के बाद खलील पर बेहोशी छा गई और जब उसे होश आया तो वो एक कमरे के बैड पर पड़ा था और उसके जिस्म पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। उसको घेरे कर तीनों लड़कियां खड़ी थी। उन लड़कियों ने खलील के साथ 4 दिनों तक सेक्स का खौफनाक खेल खेला। खलील उन लड़कियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उनपर तो जैसे कोई जुनून सवार था। और उस जुनून ने खलील को अस्पताल पहुंचाकर ही दम लिया।
खलील के मुताबिक 4 दिनों तक वो लड़कियां उसके साथ बलात्कार करती रहीं। चार दिन बाद बेहोशी की हालत में उसे शहर की एक नहर के पास फेंक दिया गया। जहां से गुजर रहे लोगों ने खलील को अस्पताल पहुंचाया। खलील अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अब उन हसीनाओं की तलाश कर रही है जिसने खलील को अगवा कर शिकार बनाया।








कमेंट्स
10