IBN7 IBN7

[+] 91 और खबरें

तालिबान का फरमान, वकील कोर्ट न जाएं

Posted on Feb 05, 2009 at 10:49pm IST | Updated Feb 05, 2009 at 11:37pm IST

नई दिल्ली। आपके लिए रेडियो मनोरंजन का एक जरिया होगा। लेकिन स्वात घाटी में रेडियो खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। क्योंकि जब-जब वहां रेडियो बजता है सुनाई देता है एक फरमान। तालिबान ने इस बार अपने नए हुक्म में वकीलों को कोर्ट जाने से मना कर दिया है। पहले लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी फिर राजनेताओं को तालिबान की अदालत में पेश होने की धमकी और अब वकीलों पर निशाना।

दरअसल तालिबान ने फरमान जारी कर वकीलों को आदेश दिया है कि वो अदालत में जाना बंद कर दें, वकालत करना छोड़ दें। नहीं तो जान से मार दिए जाएंगे। इस आदेश के बाद घाटी के वकील स्थानीय आतंकवादी कमांडरों से संपर्क कर इस बात का भरोसा दिला रहे हैं कि वो तालिबान की हर बात को मानेंगे। इससे पहले तालिबान नेताओं के खिलाफ फरमान जारी किया था। सिर्फ नेताओं को ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार को भी तालिबान के दरबार में पेश होने का हुक्म दिया गया था।

पाकिस्ताम में तालिबान के कमांडर मुल्ला फजलुल्लाह के फरमान के मुताबिक ये सारे लोग स्वात घाटी में तालिबान के बढ़ते कदमों को रोकने की कोशिश कर रहे है और ऐसे ये लोग मुजरिम हैं। आप उसके दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि उसने इन सारे लोगों को जिन में सरकार के मिनिस्टर भी शामिल है अपने सामने पेस होने का हुक्म दे दिया ताकि उनके खिलाफ मामला चला कर उनको सजा दी जा सके। तालिबान के इस ऐलान के बाद 40 में से 39 लोग अपना घरबार छोड़कर इस्लामाबाद चले गए हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Criminal, 0502



पिछली खबर
पीओके में हुई 12 आतंकी संगठनों की बैठक
अगली खबर
भारत ने श्रीलंका से कहा, नागरिकों को बचाए

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012

मिशेल के लिए अक्सर गाना गाकर सुनाते हैं ओबामा

मिशेल ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में यह बात कही। मिशेल का कहना है कि ओबामा को हल्के-फुल्के गानों के बजाय पुराने सदाबहार गाने बेहद भाते हैं और जब तब वे उन्हें गाते हैं। 17:39 PM, Feb 03, 2012

यूरोप में ठंड का कहर जारी, 150 लोगों की मौत

यूरोप में जारी भयानक ठंड के कहर से मरने वालों की संख्या बढकर 150 हो गई है। खून जमा देने वाली ठंड के कारण केवल युक्रेन में ही 63 लोगों की मौत हो गई है 12:53 PM, Feb 03, 2012

गिलानी के लिए पार्सल में भेजा गया था एंथ्रेक्स

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास पर घातक एंथ्रेक्स से युक्त एक पार्सल भेजे जाने का मामला सामने आया है। 09:26 AM, Feb 03, 2012

पाक पीएम गिलानी की कुर्सी खतरे में, विकल्पों पर विचार

अदालत की अवमानना के मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की कुर्सी खतरे में है। 21:16 PM, Feb 02, 2012

अमेरिकी मीडिया को दी जाएगी सिख धर्म की जानकारी

अमेरिका में सिख समुदाय के एक समूह ने अमेरिकी मीडिया को सिख धर्म से परिचित करना के लिए एक धर्म प्रचारक संस्था की मदद ली है। 14:08 PM, Feb 02, 2012

तालिबान से नाता तोड़े पाकिस्तान: अमेरिका

ब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित नाटो की लीक रपट के बारे में पूछने पर विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान यात्रा में इनमें से कई मुद्दों को उठाया था। 13:44 PM, Feb 02, 2012

2013 के अंत तक रूस 30 लाख टन गोला बारूद नष्ट करेगा

रूस का रक्षा मंत्रालय 30 लाख टन गोला बारूद 2013 के अंत तक नष्ट करने की योजना बना रहा है। 12:14 PM, Feb 02, 2012

मिस्र:फुटबॉल मैच के दौरान समर्थकों में झड़प, 73 मरे

मिस्र में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में करीब 73 लोगों की मौत हो गई। 09:30 AM, Feb 02, 2012
IBN7