नई दिल्ली। फिल्म ‘होटल ट्रांसिल्वेनिया’ में एडम सैंडलर ने शायद अपनी अब तक की सबसे मजेदार परफॉर्मेंस दी है। पर अफसोस आप उन्हें पूरी फिल्म के दौरान नहीं देख पाएंगे। सैंडलर शानदार 3D एनिमेडेट फिल्म में काउंट ड्रैकुला की आवाज देते हैं जो बताते हैं कि भूत और आत्माएं सबसे ज्यादा किसी और से नहीं बल्कि इंसानों से डरती हैं।
सैंडलर का ड्रैकुला एक ओवर प्रोटेक्टिव पिता हैं जो अपनी बेटी मालविस को गलत इंसानों से बचाकर रखना चाहते हैं। उनकी सेंक्चुरी में शामिल है एक छोटा सा होटल जो उन्होंने अपने साथियों के लिए बनाया है ताकि वो उन इंसानों से खुद को अलग रखकर आराम फरमा सके जो उनके साथ शिकार पर निकले हैं। पर मालविस के 18वें जन्मदिन पर जोनाथन नाम का लड़का होटल में आता है और मालविस उससे प्यार कर बैठती है।

डायरेक्टर गेंडी टार्टाकोवस्की फिल्म के पेस को बनाए रखते हुए फिल्म में कुछ बेहतरीन किरदार और शानदार लाइन डाली हैं। जिन्हें फिल्म में सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलता है उनमें शामिल हैं जोरु का गुलाम फ्रेंकेस्टाइन ममी, अदृश्य आदमी, ब्लॉब और मेरा पसंदीदा मांडा वूल्फमैन जिसकी बहुत ही बेहतहरीन आवाज़ दी है स्टीव बूसेमी ने और जो अपने छोटे-छोटे बदमाश बच्चों को संभालने में नाकाम रहता है।
फिल्म अपना थोड़ा चार्म जरूर खो देती है आखिर के उन 20 मिनट में जहां वो अपने जाने पहचाने फील गुड क्लाइमेक्स की ओर बढ़ती है। यहां एक ट्विलाइट जोक भी है जिसकी बेहतहरीन टाइमिंग पर आप मुस्कुराए बिना नही रह पाएंगे। मैं ‘होटल ट्रांसिल्वेनिया’ को पांच में से तीन स्टार देता हूं। एडम सैंडलर अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म को इस कदर आगे बढ़ाते हैं जो आपको याद दिलाता है कि वो कितने बेहतरीन कॉमेडियन हैं। इस फिल्म को देखिए, आप जरूर इन्जॉय करेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: hotel, transylvania, adam sandler, riview, animation, drakula








कमेंट्स
0