IBN7 IBN7

रिव्यू: बेहद निराश करती है ‘प्लेइंग फॉर कीप्स’

Posted on Dec 08, 2012 at 04:21pm IST | Updated Dec 10, 2012 at 12:33pm IST

नई दिल्ली। भला ऐसे कैसे हो सकता है कि इतने सारे चार्मिंग एक्टर्स के साथ एक ऐसी फिल्म बनाई जाए जो आसानी से भुलाई जा सके। ये एक ऐसा विचार है जो "प्लेइंग फॉर कीप्स" देखते वक्त बार-बार आपके दिमाग में आएगा कि ये कॉमेडी अपनी जानी पहचानी स्क्रिप्ट के साथ इसकी बेहतरीन कास्ट के टैलेंट का पूरा-पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहती है।

जॉर्ज ड्रायर के किरदार में गेरार्ड बटलर किसी जमाने के सॉकर स्टार हैं जो अपनी पूर्व पत्नी जेसिका बायल और 9 साल के बेटे के साथ बिगड़ी बातों को सुधारने वर्जीनिया आते हैं। पूरी तरह से टूट चुका जॉर्ज अपने बेटे की सॉकर टीम का कोच बनाने का फैसला लेता है लेकिन उसे पता चलता है कि वो उन बच्चों की मम्मियों के बीच बेहद लोकप्रिया है जो बेशर्मी से उससे चांस मारने की कोशिश करती है। इनमें शामिल है हमेशा चिपकने वाली तलाकशुदा जूडी ग्रीर, एक अमीर हाउसवाइफ उमा थुर्मन जो बिना प्यार के शादी में उलझी हुई है और एक ऊपर तक पहुंच रखने वाली महिला कैथरीन जेटा जोन्स जो जॉर्ज को ईएसपीएन में काम दिलाने का ऑफर देती है।

रिव्यू: बेहद निराश करती है ‘प्लेइंग फॉर कीप्स’

हालांकि इस हंकी कोच को लुभाने में इन सॉकर मॉम्स की कोशिशें फिल्म को कुछ हंसी जरुर देती हैं, लेकिन ड्रायर का इन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज करना उतना विश्वसनीय नहीं लगता क्योंकि फिल्म की शुरुआत में ही उसके एक दोस्त के एक कमेंट से ड्रायर की रंगीनमिजारी की झलक मिल जाती है। फिल्म में अगर कुछ असली मोमेंट्स हैं तो वो हैं बटलर और उसके बेटे के किरदार में नोहा लोमेक्स के बीच जिनकी कैमिस्ट्री बेहद चार्मिंग और विश्वसनीय लगती है।




बटलर की भावुक पूर्व पत्नी के किरदार में बायल ईमानदार परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन उनका किरदार इतना कमजोर है कि वो इसमें कुछ खास नहीं कर पातीं। खुद बटलर भी इतने बुरे नहीं हैं लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट जिसमें वो इन सभी मुश्किलों से बड़ी आसानी से बाहर निकल आते हैं। आपके उनके किरदार के साथ सहानुभूति रखने से रोकते हैं। मैं इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार देता हूं। ये उतनी बुरी फिल्म नहीं है पर ये उतनी देखने लायक भी नहीं है। असल में ये एक डल फिल्म है जो इसमें शामिल कलाकारों के लिए शर्मनाक है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: playing for keeps, gerard butler, jesica biel, catherin jeta jones, uma thurman



पिछली खबर
रिव्यू: जरूर देखें, मजेदार फिल्म है ‘होटल ट्रांसिल्वेनिया’
अगली खबर
रिव्यू: मजेदार फिल्म है ‘द होबिट-एन अनेक्स्पेक्टेड जर्नी’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7