इस्लामाबाद। अपनी मांगें पूरी न होते देख तालिबान आतंकियों ने अपहृत पोलिश इंजीनियर की हत्या कर दी है। मरने वाले का नाम पीटर स्टेंगजेक है और उसका पिछले साल 28 सितंबर को अपहरण कर लिया गया था। पीटर को आतंकियों ने पाकिस्तान के अटक जिले से अगवा किया था।
पीटर को छोड़ने के बदले में तालिबान ने 60 आतंकियों को छोड़ने की मांग की थी। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उसकी ये मांग ठुकरा दी। इसपर मांग पूरी नहीं हुई तो दहशतगर्दों ने इस इंजीनियर की हत्या कर दी।
तालिबान के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल को बताया कि पीटर की हत्या तालिबान के दर्रा आदम खेल इलाके में की गई। हत्या इलाके के कमांडर तारिक के आदेश के बाद की गई। तालिबानियों ने जिन आतंकियों की रिहाई की मांग की थी उनमें से एक आतंकी का नाम अहमद उमर सईद शेख बताया जा रहा है। ये वही आतंकी है जिसको कंधार हाईजैक के बाद छोड़ा गया था। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले में शेख फिलहाल जेल में बंद है।
More on: Taliban, killed, engineer








कमेंट्स
0