वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चोलापुर इलाके में एक युवक पिछले नौ महीने से पेड़ पर डेरा जमाए हैं और उसकी जिद है कि पत्नी जब तक घर नहीं आती वह नीचे नहीं उतरेगा। उसकी एकमात्र जिद है ‘तारा अईहें तबे उतरब पेड़ से’ चोलापुर इलाके के राम गांव में संजय नामक युवक नौ माह से वृक्षासीन है। किसी की डांट डपट या मिन्नत का उसपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
युवक संजय का हठ है कि उसकी पत्नी तारा जब मायके से आएगी तभी वह पेड़ से उतरेगा। राम गांव के पटेल परिवार के संजय पूरे नौ माह से अमरुद के पेड़ पर डेरा डाले है। पेड़ पर चढ़े युवक का परिवार पंचायत के दबाव में संजय की पत्नी को घर लाने को तैयार है लेकिन कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद।
पटेल परिवार के दरवाजे पर कल शाम पंचायत थी। सबकी यही चिंता थी कि इस ठंड में कहीं संजय की तबीयत न खराब हो जाए। पंचों ने उसे नीचे आने की मनुहार भी की लेकिन उसकी ओर से एक ही रट रही तारा अइहें तबे उतरब।
अमरुद के पेड़ पर चढे संजय का चिकित्सीय परीक्षण करने डॉक्टरों की एक टीम पहुंची। ठंड से तबीयत बिगड़ने का खतरा भी बताया लेकिन बात नहीं बनी। हरदुआ के ब्लॉक प्रमुख अरविन्द सिंह ने आश्वासन दिया है कि अगर संजय और उसकी पत्नी घरवालों के साथ नहीं रहना चाहते तो उन्हें ग्राम सभा की जमीन पर सरकारी आवास मिलेगा। दरवाजे पर हैंडपम्प लगेगा। उन्होंने संजय को गर्म कपड़े के लिए 1000 रुपये भी दिए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: tree, stay, husband, wife, uttar pradesh








कमेंट्स
0