पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- भौतिक साधनों को जुटाने पर जोर दे सकते हैं। बजट बनाकर खर्च करें अन्यथा भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। अप्रसन्नता पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन मिलजुला।

वृश्चिक- शिक्षा, प्रेम और आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। व्यवहार संतुलित बना रहेगा। सुखद प्रस्ताव मिल सकता है। करियर सहज रहेगा। साक्षत्कार बेहतर करेंगे। दिन शुभकारक।
मिथुन- शासन सत्ता की ओर से लाभकारक परिस्थितियों की रचना होगी। गंभीर विषयों को समझने में आसानी होगी। हर हाल में जीत हासिल करने की सोच रहेगी। दिन फलकारक।
कर्क- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाने का प्रयास करें। आगामी सात दिन समय की शुभता बनी रहेगी। कार्य बाधा कम होगी। आस्था बढ़ेगी। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।
सिंह- कार्यक्षेत्र में ठहराव के संकेत हैं। आरामपसंद बने रह सकते हैं। मित्रों के संग समय बिता सकते हैं। भविष्य में और बेहतर करने के लिए कारोबार की जरुरी बातों पर ध्यान दें। नए समझौतों से बचें।
कन्या- अपनों के संग बेहतर समय बिताएंगे। जीवन साथी से अपेक्षा से अधिक सहयोग हासिल होगा। बंधू-बांधवों से नजदीकियां बढेंगी। व्यक्तिगत प्रयासों को गति मिलेगी। दिन शुभकारक।
तुला- पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। महत्त्व की बात ये है कि इसका इस्तेमाल घर के बाहर ही करें। पारिवारिक मामलों में दखल से विवाद बढ़ सकता है। सेहत नरम रह सकती है। दिन मिलजुला।
वृषभ- लाभकारक परिस्थितियों की रचना होगी। रुक हुआ धन मिलने की संभावना है। समझौतों को प्राथमिकता से पूर्ण करने पर जोर दें। साथी की कार्यशैली और क्षमता से प्रभावित होंगे। दिन हितकर।
धनु- व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। मन के विरुद्ध बात सुनाने को मिल सकती है। सुविधाओं की अधिकता के बावजूद सुख की कमी अनुभव हो सकती है। दिन सामान्य से कम शुभकारक।
मकर- अपरिचितों को भी अपने प्रभाव क्षेत्र में लाए की क्षमता रखते हैं। खुद को बेहतर साबित करने के लिए खर्च करना पड़ सकते हैं। आर्थिक मामले सहज बने रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।
कुंभ- रहन सहन ऊंचा बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रूचि ले सकते हैं। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कारोबार में सकारात्मकता में बढ़ेगी। निवेश बढाने की सोच सकते हैं। दिन हितकर।
मीन- आगामी सात दिन सकारात्मक संकेतों से भरे हुए हैं। मेहनत और योग्यता से अधिक लाभ का प्रतिशत बना रह सकता है। सक्रियता बढ़ाएं। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। सहजता बढ़ेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: astro, bhavishyafal, daily prediction, 20 december, new delhi








कमेंट्स
0