IBN7 IBN7

जमैका बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा विवाह स्थल

Posted on Dec 20, 2012 at 09:25am IST | Updated Dec 20, 2012 at 09:26am IST

किंगस्टन। कैरीबियाई क्षेत्र का द्विपीय देश जमैका इन दिनों अमेरिकी भारतीयों के बीच विवाह के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में सामने आया है। पिछले एक साल में जमैका के समुद्र तटों पर पारम्परिक भारतीय शैली में अनेक विवाह आयोजित हुए हैं।

नवंबर में ही कम से कम चार भारतीय विवाह प्रसिद्ध मोंटेगो खाड़ी क्षेत्र में हुए और आने वाले कुछ महीने में भी इसी गति से भारतीयों का विवाह यहां आयोजित होने वाला है। यह क्षेत्र धनाढ्य और प्रसिद्ध लोगों के खेल के मैदान के रूप में प्रसिद्ध रहा है। जमैका अमेरिका के दक्षिण पूर्वी समुद्र तट के पास स्थित है और शीत ऋतु में विवाह के लिए यह पसंदीदा स्थल माना जाता है।

दिसंबर के शुरू में मिशिगन स्टेट असेम्बली के नव निर्वाचित कांग्रेस सदस्य केरी और सैम सिंह ने मोंटेगो खाड़ी क्षेत्र के एक बीच रिजॉर्ट में विवाह किए। इस विवाह में भारत और मिशिगन से भी अतिथि पहुंचे थे। इसी जगह कुछ सप्ताह पहले भी भारतीयों के एक छोटे समूह ने विवाह प्लानर से संपर्क किया था।

वे न्यूजर्सी के डॉक्टर युगल के विवाह के लिए भारतीय ढोलक की मांग कर रहे थे। विवाह नवम्बर में होना था। विवाह में 300 अतिथि शामिल होने वाले थे और महिलाओं की संगीत मंडली के लिए ढोलक की जरूरत थी। बारात में भी इसका इस्तेमाल होना था। आखिर मियामी से विमान से ढोल बजाने वाले को बुलवाया गया।

कुछ हफ्ते बाद मिशिगन से विवाह पार्टी आई, जो अधिक साधन संपन्न थी। उन्होंने डीजे और ढोल वादक सचिन गुप्ता की सेवा ली थी। उन्होंने विवाह के द्वारा भारतीय संगीत की समा बांधी। गुप्ता डेट्रॉयट में भारतीय के बीच काफी चर्चित हैं। यहां होने वाले भारतीय विवाह में आम तौर पर बाराती में 100 से 300 लोग शामिल होते हैं। यहां के होटल भी भारतीय विवाह की जरूरतों को पूरा करना सीख गए हैं मसलन मेहंदी सेवा, भारतीय रसोइया, भारतीय गायकों की आपूर्ति।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kingston, jamaica, wedding destination, indians



पिछली खबर
टाइम ने ओबामा को साल की सर्वश्रेष्ठ शख्सियत चुना
अगली खबर
मंगल पर मिला जलमयी चट्टानों का आवरण

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग भारत से पाकिस्तान पहुंचे

चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने का मकसद लेकर में बुधवार भारत से पाकिस्तान पहुंचे। 16:03 PM, May 22, 2013

अफगानी अनुवादकों पर मेहरबान ब्रिटेन देगा 5 साल का वीजा

अफगानिस्तान के युद्ध भरे माहौल के बीच ब्रीटिश सेना के लिए काम करने के वाले छह सौ अफगानी अनुवादकों के महत्व को पहचानते हुए ब्रिटेन ने उन्हें अपने यहां आने का न्योता दिया है। 13:44 PM, May 22, 2013

अमेरिकी दंपति को जाना था सेनेगल और पहुंच गए ढाका!

अमेरिका की सैंडी व्लादिवियेसो ने सपने में भी कभी यह नहीं सोचा था कि जब अपने पति के साथ वह पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डाकर के लिए उड़ान भरेगी तो उन्हें एक दूसरे महाद्वीप पर छोड़ दिया जाएगा। 13:01 PM, May 22, 2013

साइबर सुरक्षा पर अमेरिका के साथ वार्ता चाहता है चीन

चीन ने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 11:27 AM, May 22, 2013

संप्रभुता के उल्लंघन पर हमें कार्रवाई का अधिकार: सीरिया

सीरिया सरकार का कहना है कि इजराइल द्वारा उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करने पर उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार मौजूद है। 11:08 AM, May 22, 2013

पाकिस्तानः इमरान खान को मिली अस्पताल से छुट्टी

पाकिस्तान में एक चुनावी रैली के दौरान चोटिल हुए राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बुधवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 10:11 AM, May 22, 2013

साम्यवादी रूस में धर्म के खिलाफ बोलने पर अब होगी जेल

विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापक जनप्रदर्शनों का सामना करने वाली रूस सरकार अब एक ऐसा कानून बनाने जा रही है जिसमे धर्म के विरुद्ध कुछ भी बोलने पर जेल की सजा का प्रावधान होगा। 09:46 AM, May 22, 2013

प्रेस की आजादी में कोई खलल नहीं चाहते हैं बराक ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेस की आजादी में पूरा यकीन जताते हुए कहा है कि वह कतई नहीं चाहते कि पत्रकारों को उनका फर्ज पूरा करने के लिए दंडित किया जाए। 09:36 AM, May 22, 2013

जेम्स बांड की अनोखी घड़ी मिली, अब होगी उसकी निलामी

बांड के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब वे इस कलाई घड़ी को खरीद कर अपने संग्रह में शामिल कर सकते हैं। यह घड़ी कई दशकों से गुम थी। 19:27 PM, May 21, 2013

सिक्खों के पगड़ी पहनने के लिए फिनलैंड में संघर्ष जारी

स्कैंडिनेवियाई देश फिनलैंड में ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने के अधिकार के लिए एक सिख लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गिल सुखदर्शन सिंह नाम के यह सिख फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पास वांता के विओलिया कंपनी में बस चालक हैं। 16:12 PM, May 21, 2013
IBN7