लास वेगास। भारत की शिल्पा सिंह बुधवार को मिस यूनिवर्स फाइनल के अंतिम 10 प्रतिभागियों में जगह नहीं बना पाईं। इस प्रकार भारत का प्रतिनिधित्व कर रही 23 साल की शिल्पा फाइनल से बाहर हो गईं। इसके साथ ही देश में इस खिताब को पाने का 12 साल का इंतजार और लंबा हो गया। शिल्पा फाइनल के अंतिम 16 प्रतिभागियों में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। लेकिन प्रतिस्पर्धा के अगले दौर के लिए चुने जाने से वह चूक गईं।
बिहार में जन्मी शिल्पा कंप्यूटर स्नातक हैं। वह फिलहाल इंफोसिस टेक्नॉलजी कंपनी में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता ‘आई एम शी’ की विजेता उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को प्रतियोगिता हेतु न्यूनतम उम्र सीमा से कम पाए जाने के कारण खिताब की दावेदारी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद शिल्पा का चयन मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: las vegas, miss universe 2012, shilpa singh, india








कमेंट्स
0