दोहा। दोहा में चल रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने गुरुवार को चीन को 4-0 से पराजित कर दिया। भारत के एसवी सुनील ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने 17वें और 52वें मिनट गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
इसके तुरंत बाद बीरेंद्र लाकड़ा ने 53वें मिनट में एक और गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार को जापान से होगा।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: doha, asian champion trophy hockey, china, india








कमेंट्स
0