नई दिल्ली। एशियाई बाजारों से मिले कमजोरी के संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों ने भी गिरावट के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 60 अंक गिरकर 19394 और निफ्टी 28 अंक गिरकर 5888 पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार टूटे हैं।
एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, मेटल और सरकारी कंपनियों के शेयरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो शेयर 0.7-0.5 फीसदी कमजोर हैं।

तकनीकी और हेल्थकेयर शेयर सुस्त हैं। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 55 के स्तर के करीब पहुंचने से आईटी शेयरों में हल्की मजबूती है। निफ्टी शेयरों में केर्न इंडिया, आईटीसी, हिंडाल्को, बीएचईएल, जेपी एसोसिएट्स, ओएनजीसी, गेल, भारती एयरटेल, आईडीएफसी, टाटा स्टील, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोल इंडिया, पीएनबी, रिलायंस इंफ्रा, जिंदल स्टील 2.25-1 फीसदी टूटे हैं।
दिग्गजों में इंफोसिस, सन फार्मा, बजाज ऑटो, सिप्ला में 0.5-0.25 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है। मिलीजुली शुरुआत के बाद सभी एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। ताइवान और कॉस्पी 1 फीसदी टूटे हैं। हैंग सैंग, निक्केई, शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स में 0.75-0.25 फीसदी की कमजोरी है।
गुरुवार को फिस्कल क्लिफ का समाधान निकलने की उम्मीद में अमेरिकी बाजार 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए। तीसरी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ 2.7 फीसदी से संशोधित होकर 3.1 फीसदी की गई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: new delhi, share market, nifty, bse, sensex








कमेंट्स
0