IBN7 IBN7

21 दिसंबर आज: चिंता न करें, नहीं होगी दुनिया खत्म

  • ibnlive.com
Posted on Dec 21, 2012 at 10:49am IST | Updated Dec 21, 2012 at 12:48pm IST

नई दिल्ली। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने कहा है कि 21 दिसंबर 2012 को दुनिया का आखिरी दिन नहीं होगा। इसको गलत साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने पांच मिथकों पर से पर्दा उठाया है।

मिथक- काफी लोगों का मानना है कि माया कैलेंडर में 21 दिसंबर आखिरी तारीख है जिससे दुनिया खत्म हो जाएगी।

21 दिसंबर आज: चिंता न करें, नहीं होगी दुनिया खत्म

तथ्य- भारतीय कैलेंडर 31 दिसंबर के बाद 1 जनवरी दिखाता है। उसी तरह माया कैलेंडर एक चक्र की तरह चलता है। इसके बाद माया कैलेंडर अगली तारीख दिखाएगा। अंत साल का होता है कैलेंडर का नहीं।

मिथक- निबरू ग्रह जो पृथ्वी से चार गुना बड़ा है वह पृथ्वी के काफी करीब आ जाएगा। इस के कारण सारी आपदा पृथ्वी पर आ गिरेगी।

तथ्य- अगर ऐसा होता तो खगोलशास्त्री इस बात की जानकारी काफी पहले लगा लेते। अगर यह ग्रह अदृश्य है तो इसके पृथ्वी से पास आने का असर पृथ्वी और बाकी के ग्रहों पर साफ देखा जा सकता है। हर दिन इस बात की जांच कर रहे खगोलशास्त्री हर दिन आसमान की जांच करते हैं।

मिथक- 21 दिसंबर को सौर तूफान आएगा जो सब कुछ उड़ा कर ले जाएगा।

तथ्य- सौर तूफान ब्रह्मंड में होते है लेकिन 21 दिसंबर को किसी सौर तूफान की जानकारी नहीं आयी है। अगला सौर तूफान मई 2013 में दिख सकता है लेकिन इससे दुनिया खत्म हो जाएगी यह नहीं कहा जा सकता। हर ग्यारह साल बाद सूर्य की उर्जा चर्म पर हो जाती है उससे सौर तूफान उत्पन्न होता है।

मिथक- 21 दिसंबर को पृथ्वी समेत सभी ग्रह सीधी रेखा में रहेंगे। जिससे ज्वारीय प्रभाव उत्पन्न होगा। यह पृथ्वी को नष्ट कर देगा।

तथ्य- दिसंबर माह में कोई भी ग्रह सीधी रेखा में नहीं आएगा। अगर ऐसा होता भी है तो पृथ्वी पर कोई ज्वारीय प्रभाव नहीं देखेने को मिलेगा।

मिथक- पृथ्वी की धुरी 21 दिसंबर को अपनी वास्तिविक जगह से हट जाएगी।

तथ्य- चंद्रमा के ग्रहपथ के कारण ऐसा संभव नहीं हो सकता। जिसके कारण पृथ्वी की धुरी अपनी जगह पर काबिज रहेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, america, 21 december, world end, nasa



पिछली खबर
पेड़ पर चढ़े पति की जिद 'तारा अइहें तबे उतरब'
अगली खबर
जर्मन पत्रिका ने भूलवश कर दी बुश के निधन की घोषणा!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

8000 रुपए चुकाकर लीजिए सोने की चाय का मजा

चाय तो आपने कई तरह की पी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सोने की चाय पीने के बारे में सोचा है? 16:45 PM, May 20, 2013

बारुदी सुरंग की तलाश के लिए अब मधुमक्खियां का सहारा

आज तक मधुमकि्खयां फूलो पर मंडराने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब इनकी घ्राणशक्ति का फायदा उठाकर इन्हें बारुदी सुरंग का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 14:44 PM, May 20, 2013

गूगल मैप ने 23 साल बाद अगवा बेटे को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

कनाडा में ढाई अरब साल पुराना पानी मिलने का दावा!

कनाडा में आनटेरियो के उत्तरी इलाके में स्थित एक खदान में खनिकों को लगभग 2.6 अरब साल पुराने पानी का पता चला है। 14:19 PM, May 17, 2013

गजब ! यहां फूफा-जीजा खींचते हैं दूल्हे की गाड़ी

बैलगाड़ी को दो बैल खींचते हैं, मगर छत्तीसगढ़ के एक खास कुनबे में विवाह के दौरान बैल की जगह दूल्हे के फूफा और जीजा ले लेते हैं। वे दोनों उस गाड़ी को खींचते हैं जिस पर दूल्हा सवार रहता है। 10:51 AM, May 17, 2013

तस्वीरों में देखें: बन रही है हवा में उड़ने वाली कार

जाम में फंस गए हैं तो फ्लाइ बटन दबाइए और उड़कर निकल जाइए। सच में, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने नए जेनरेशन के लिए उड़नेवाली कार डिजाइन की है। टेराफुगिया टीएफएक्स हवा में उड़ने और सही सलामत जमीन पर उतरने में सक्षम है। 12:20 PM, May 10, 2013

अब मास्क पहन कर आप भी पा सकते हैं सुपर पॉवर!

ब्रिटेन के कुछ छात्रों ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो सुपरमैन की अनोखी शक्तियों से भरा है। 14:06 PM, May 09, 2013

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, 13 साल में जेईई परीक्षा पास

भोजपुर जिले के 13 साल के सत्यम ने 292 अंक हासिल कर देश में अपनी प्रतिभा का परचम एक बार फिर लहराया है। 16:36 PM, May 08, 2013

मॉल में गुप्त घर बनाकर सालों तक छुपे रहे आठ अमेरिकी

टाउनसेड का कहना है कि वह इसे आर्ट समझता है और उसकी यह गुप्त योजना मॉल में रहने की अमेरिकी ख्वाब की पूर्ति है। 11:23 AM, May 08, 2013
IBN7