पुरी। उड़ीसा में पुरी के विश्वविख्यात जगन्नाथ मंदिर स्थित जगमोहन के कलश में दरारें पड़ने और शीर्ष चक्र (पहिए) के एक तरफ झुकने की सूचना है।
सूत्रों के मुताबिक भारतीय पुरातात्विक संस्थान (एएसआई) के विशेषज्ञों ने मंदिर के निरीक्षण के दौरान इन दरारों का पता लगाया। इसकी सूचना शीर्ष अधिकारियों को दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद ही आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: puri, orissa, jagannath puri, temple








कमेंट्स
0